Ram Mandir: साइकिल से अयोध्या पहुंचा बंगाल का रामभक्त | Sanmarg

Ram Mandir: साइकिल से अयोध्या पहुंचा बंगाल का रामभक्त

जलपाईगुड़ी: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या जाने के लिए राम भक्त तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। इसी क्रम में बंगाल का युवक मानव विश्वास ने कमाल कर दिया। 17 साल की उम्र में मानव विश्वास की जलपाईगुड़ी में खूब चर्चा हो रही है। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से अयोध्या राम मंदिर दर्शन कर 9 दिनों में मानव वापस लौट आया है। इसके लिए उसने ट्रेन या बस का सहारा नहीं लिया बल्कि साइकिल से ये यात्रा पूरी की है।

 9 दिनों में पूरी की यात्रा

राम मंदिर के दर्शन के लिए मानव मालबाजार उपमंडल के नागराकाटा के लक्सन गांव से साइकिल चलाकर अयोध्या आया था। 9 दिनों की यात्रा के बाद वह सोमवार दोपहर नागराकाटा स्थित अपने घर पर पहुंचा। उन्होंने लक्सन से अयोध्या तक की साइकिल यात्रा 9 दिनों में पूरी की। रामलला के दर्शन के बाद वह सोमवार को वापस लौटे।

स्थानीय लोगों ने मानव विश्वास का किया स्वागत

सोमवार को घर वापस लौटने के बाद लोगों ने मानव का फूलमालाओं से स्वागत किया और जय श्री राम के नारे लगाये। इस खुशी में स्थानीय लोगों ने जुलूस भी निकाली। जुलूस नागराकाटा से निकलने के बाद सबसे पहले लक्सन हाई रोड पर स्थानीय लोगों ने मानव विश्वास का स्वागत किया। फिर वहां से लक्सन मोड़, स्टेशन, बस्ती बाजार तक पैदल गए। मानव का स्थानीय लोगों ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया। मानव ने यह यात्रा अपने दोस्त की साइकिल पर सवार होकर की। साइकिल यात्रा के दौरान बागडोगरा, बिहार, उत्तर प्रदेश जैसे विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में समर्थकों ने उनका स्वागत किया। साइकिल से राम मंदिर के दर्शन कर मानव विश्वास काफी खुश हुए।

असम से अयोध्या 1200 किमी पैदल जा रहे बुजुर्ग

बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में मंदिर का उद्घाटन होना है। मानव विश्वास के अलावा असम से एक बुजुर्ग पैदल अयोध्या की यात्रा कर रहे हैं। उनका नाम भवानी प्रसाद(70) है। उद्घाटन कार्यक्रम को देखने के लिए वह डिब्रूगढ़ से अयोध्या की यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि वह 1200 किमी की यात्रा 21 तारीख तक पूरी कर लेंगे। फिलहाल यात्रा के दौरान बीते 10 दिनों से वह सड़क किनारे किसी मंदिर या पेट्रोल पंप पर रात गुजार रहे हैं। अगल दिन सुबह होते ही यात्रा फिर शुरू हो जा रही है।

लुकसान से अयोध्या तक, नागराकाटा के युवाओं को साइकिल चलाकर रामा मंडी का भ्रमण!

Visited 141 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर