Howrah News : पत्नी की आत्महत्या की खबर सुन पति भी झूल गया फंदे से | Sanmarg

Howrah News : पत्नी की आत्महत्या की खबर सुन पति भी झूल गया फंदे से

हावड़ा : हुगली में पत्नी ने आत्महत्या की तो हावड़ा में पति ने आत्महत्या कर ली। यह घटनाएं हुगली के शेवड़ाफुली और हावड़ा के चटर्जीहाट थाना क्षेत्र की है। मृतकों का नाम तापस शी और रिंकू शी है। दंपति की सात साल की बेटी भी है। दरअसल, शनिवार को पत्नी की आत्महत्या की खबर मिलने के बाद रिंकू की ससुरालवाले शेवड़ाफुली पहुंचे। तब तापस घर पर अकेला था। उसके बाद उसने भी खुदकुशी कर ली। तापस चटर्जीहाट थाना क्षेत्र के प्रियनाथ घोष लेन का है। सूत्रों के अनुसार पति-पत्नी के बीच आये दिन किसी न किसी बात काे लेकर विवाद होता रहता था। इससे 6 महीने पहले भी तापस ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। गत कुछ दिनों पहले सरस्वती पूजा के दिन दोनों के बीच झगड़ा होने के बाद रिंकू अपने पिता के घर शेवड़ाफुली चली गयी थी। दोनों की आत्महत्या की जांच हावड़ा व हुगली की पुलिस मिलकर कर रही है।

 

Visited 100 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर