2024 के लिए BJP का मिशन बंगाल, नई कोर कमेटी का किया गठन | Sanmarg

2024 के लिए BJP का मिशन बंगाल, नई कोर कमेटी का किया गठन

कोलकाता: विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद से BJP के हौसले बुलंद है। पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में आज BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे। नड्डा और शाह ने राज्य में BJP के नेताओं के साथ बैठकें की। इस बैठक से जुड़ी अपडेट सामने आ गई है।

कोर कमेटी में बदलाव

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पश्चिम बंगाल में BJP ने नई कोर कमेटी का गठन किया है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी द्वारा 15 सदस्यों वाली चुनाव कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में 10 नेता पश्चिम बंगाल के होंगे। वहीं, बाकी के 5 केंद्रीय नेता (जो फिलहाल केंद्र में है) होंगे। पार्टी का मकसद राज्य में ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने का है।

2019 के चुनाव में 18 सीटों पर किया था कब्जा

BJP धीरे-धीरे पश्चिम बंगाल में अपनी स्थिति मजबूत कर रही है। साल 2014 में जहां पार्टी को पश्चिम बंगाल में 2 सीटें मिली थी तो वहीं, 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने राज्य की 18 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद साल 2021 में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 294 में से 77 सीटों पर जीत हासिल करते हुए मुख्य विपक्षी दल का दर्जा हासिल किया था।

आज की बैठक में क्या हुआ?

सूत्रों की मानें तो अमित शाह और जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर जीत के लिए नेताओं के साथ बैठक की है। BJP के दोनों सीनियर नेता ने हर सीटों की तैयारियों की समीक्षा की है। उन्होंने राज्य पदाधिकारियों और संगठनों के साथ कई बैठकें की और आम चुनाव से पहले संगठनात्मक ताकत का आंकलन भी किया। माना जा रहा है कि निकट भविष्य में केंद्रीय नेता, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और पार्टी अध्यक्ष राज्य का दौरा करना जारी रखेंगे।

 

Visited 109 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर