रेलवे बोर्ड में पहली बार महिला CEO की नियुक्ति, जानें कौन हैं ? | Sanmarg

रेलवे बोर्ड में पहली बार महिला CEO की नियुक्ति, जानें कौन हैं ?

कोलकाता: गुरुवार (31 अगस्त) को केंद्र सरकार ने रेलवे बोर्ड के लिए नई CEO और अध्यक्ष की नियुक्ति की है। इनका नाम जया वर्मा सिन्हा है। आपको बताते हैं कि ये महिला CEO कौन हैं ?

कैबिनेट नियुक्ति समिति (ACC) ने गुरुवार (31 अगस्त) को जया वर्मा सिन्हा को ऑपरेशन बिजनेस डेवलपमेंट की मेंबर, रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। रेल मंत्रालय के 105 साल पुराने इतिहास में इस पद के लिए यह पहली महिला अधिकारी बन गईं हैं। अब रेलवे सेवाओं के निर्देशन, विकास और ऑपरेशन संबंधित फैसले सिन्हा लेंगी।

बालासोर दुर्घटना के बाद इनको कई बार मीडिया के सामने देखा गया था। उस दौरान उन्होंने मीडिया को रेलवे के जटिल सिग्नलिंग सिस्टम के बारे में बताया था। हाल ही में ओडिशा के बालासोर में हुए हादसे में लगभग 300 लोग मारे गए थे।

भारतीय उच्चायोग में भी की काम

सिन्हा ने चार साल तक बांग्लादेश के ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग में रेलवे सलाहकार के रूप में भी काम कर चुकी हैं। उनके कार्यकाल के दौरान ही कोलकाता से ढाका तक चलने वाली मैत्री एक्सप्रेस का उद्घाटन किया गया था।

तीन रेलवे क्षेत्रों में की हैं काम

जानकारी के मुताबिक जया वर्मा सिन्हा इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं। उन्होंने 1988 में इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS) ज्वाइन की। वह अब तक तीन रेलवे क्षेत्रों में काम कर चुकी हैं। इनमें उत्तर रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे और पूर्वी रेलवे शामिल हैं।

Visited 179 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर