Qatar में कैसे रिहा हुए 8 पूर्व भारतीय नौसैनिक ? | Sanmarg

Qatar में कैसे रिहा हुए 8 पूर्व भारतीय नौसैनिक ?

नई दिल्ली: कतर में भारतीय कूटनीति को बड़ी सफलता मिली है। कतर में जासूसी के आरोप में मौत की सजा पाए 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को रिहा कर दिया है। नेवी के 8 पूर्व कर्मियों में से 7 अब भारत लौट आए हैं। ये सभी पूर्व नौसैनिक अब जासूसी के आरोपों से मुक्त हो चुके हैं। इसके पीछे भारत और कतर के बीच एक महत्वपूर्ण राजनयिक सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।

कौन-कौन थे 8 पूर्व नौसैनिक ?

भारतीय नौसेना के पूर्व कर्मियों में कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर पूर्णेंदु तिवारी, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता, कमांडर अमित नागपाल और नाविक रागेश हैं। रिपोर्ट के अनुसार इन सभी पूर्व नौसेना कर्मियों का नेवी में 20 साल तक का कार्यकाल था।

कतर दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने सोमवार(12 फरवरी) को प्रधानमंत्री मोदी के कतर दौरे की आधिकारिक घोषणा की। विदेश मंत्री के मुताबिक 14-15 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी कतर दौरे पर जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी का यह दूसरा कतर दौरा है।

किस तरह कतर में फंसे सभी नौसैनिक ?

अगस्त 2022: निजी कंपनी अल दहरा के साथ काम करने वाले भारतीय नौसेना के पूर्व कर्मियों को जासूसी के एक मामले में अगस्त में गिरफ्तार किया गया था।

अक्टूबर 2022: आठ भारतीय नौसेना के पूर्व कर्मी अक्टूबर 2022 से कतर में कैद थे और उन पर पनडुब्बी योजना में जासूसी करने का आरोप लगाया गया था।

मार्च 2023: 25 मार्च को इनके खिलाफ आरोप दायर किए गए और उन पर कतर के कानून के तहत मुकदमा चलाया गया।

मई 2023: मई में अल-धारा ग्लोबल ने दोहा में अपना परिचालन बंद कर दिया और वहां काम करने वाले सभी लोग (मुख्य रूप से भारतीय) घर लौट आए।

अक्टूबर 2023: आठ भारतीयों को 26 अक्टूबर को कतर की अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। भारत ने फैसले को चौंकाने वाला बताया और मामले में कानूनी विकल्प खोजने की बात कही।

9 नवंबर 2023: मौत की सजा के खिलाफ अपील दायर की गई और कतर की एक उच्च अदालत ने याचिका स्वीकार कर ली। हिरासत में लिए गए भारतीय पूर्व नौसैनिकों की लीगल टीम ने अपील दायक की।

16 नवंबर 2023: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत इस मामले पर कतर के अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है। सरकार भारतीय नागरिकों को सभी कानूनी और दूतावास से जुड़ी सहायता देना जारी रखेगा।

23 नवंबर 2023: मौत की सजा के खिलाफ भारत की अपील स्वीकार की गई।

7 दिसंबर 2023 : कतर में भारतीय राजदूत ने सभी 8 पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों से मुलाकात की।

27 दिसंबर 2023: कतर की अदालत ने मौत की सजा को कम कर दिया। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि सजा कितनी कम हुई। अपीलीय अदालत के फैसले को भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक जीत के रूप में देखा गया।

4 जनवरी 2024: सजा कम होने के एक हफ्ते बाद प्रेस ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि विदेश मंत्रालय के पास कोर्ट का आदेश है, जो एक गोपनीय दस्तावेज है।

12 फरवरी: कतर में मौत की सजा पाए सभी नौसेना के पूर्व कर्मियों को रिहा कर दिया गया। उनकी रिहाई पर भारत ने आधिकारिक बयान जारी कर फैसले का स्वागत किया और कहा कि इनमें से 7 लोग भारत लौट आए हैं।

Visited 73 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर