अहमदाबाद एयरपोर्ट से 4 ISIS आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान-श्रीलंका से है कनेक्शन | Sanmarg

अहमदाबाद एयरपोर्ट से 4 ISIS आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान-श्रीलंका से है कनेक्शन

अहमदाबाद: गुजरात ATS ने अहमदाबाद में बड़ी कार्रवाई की है। ATS की टीम ने आज सोमवार(20 मई) को अहमदाबाद एयरपोर्ट से 4 ISIS आतंकियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद एयरपोर्ट से पकड़े गए चारों आतंकी श्रीलंका के हैं। ये चारों श्रीलंका से पहले चेन्नई पहुंचे। उसके बाद चेन्नई से अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरे थे। यह पहुंचने के साथ ही गुजरात एटीएस ने इन्हें पकड़ लिया। इनके पास से पाकिस्तान में बना हुआ हथियार भी बरामद हुआ है।

 

सूत्रों के अनुसार गुजरात DGP प्रेस कॉन्फ्रंस कर इस बारे में डिटेल जानकारी देंगे। बताया जाता है कि चेन्नई से अहमदाबाद पहुंचने के बाद चारों आतंकी पाकिस्तानी हैंडलर के मैसेज का इंतजार कर रहे थे। अहमदाबाद से इन्हें टार्गेट लोकेशन पर पहुंचना था। इन्हें यहां हथियार मिलने वाला था। उससे पहले ATS ने सबको गिरफ्तार कर लिया। सेंट्रल एजेंसी गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ में जुटी है। बताया जाता है कि आतंकियों को यहूदियों के प्रमुख स्थलों को निशाना बनाने का टास्क दिया गया था। उन्हें सिर्फ अपने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे का इंतजार था।

भारत में ISIS पांव पसारने की कोशिश में जुटा
भारत में ISIS पांव पसारने की लगातार कोशिश में हैं। यही कारण है कि इनकी गतिविधियां यहां तेज हो गई है। कई ऐसे घटनाएं भी सामने आ चुकी है, जिसमें आईएसआईएस का हाथ होने के सबूत मिले हैं। साथ ही कई संदिग्ध और आईएसआईस आतंकियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप पलटने से 15 लोगों की मौत

मार्च में गिरफ्तार हुआ था ISIS का भारत प्रमुख
अभी मार्च में ही असम से ISIS इंडिया चीफ को गिरफ्तार किया गया था। आईएसआईएस का भारत प्रमुख और उसका एक सहयोगी बांग्लादेश की सीमा पार कर भारत में घुसा था। दोनों को असम के धुबरी जिले से गिरफ्तार किया गया था। ये भारत में आतंकी फंडिंग और लोगों की ISIS में भर्ती करवाने की गतिविधियों में शामिल था।

Visited 35 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर