तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव अस्पताल में भर्ती, गिरने के बाद आई चोट | Sanmarg

तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव अस्पताल में भर्ती, गिरने के बाद आई चोट

नई दिल्ली: तेलंगाना के पूर्व सीएम और बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीती रात वह एर्रावल्ली स्थित अपने फार्महाउस पर गिर गए थे, जिससे उन्हें काफी चोटें आई। इसके बाद उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार केसीआर बीती रात फिसलकर गिर गए थे। इसके बाद उन्हें रात करीब दो बजे हैदराबाद के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया। फिलहाल डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम के.चंद्रशेखर राव के कूल्हे में फ्रैक्चर हुआ होगा। जिसके चलते उन्हें हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री पिछले कई दिनों से अपने आवास पर लोगों से मुलाकात कर रहे थे।

विधानसभा चुनाव में बीआरएस की हुई थी हार

हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान तेलंगाना में भी मतदान हुआ। जिसमें बीआरएस को करार हार मिली और केसीआर के नाम से मशहूर के. चंद्रशेखर राव मुख्यमंत्री से पूर्व मुख्यमंत्री बन गए। इस चुनाव में कांग्रेस को जीत हासिल हुई। उसके बाद गुरुवार को ही रेवंत रेड्डी ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। के. चंद्रशेखर राव 2014 से 2023 तक लगातार दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे। लेकिन तीसरे चुनाव में उनकी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में केसीआर ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था।

इनमें उन्हें गजवेल सीट से चुनाव में जीत मिली लेकिन कामारेड्डी सीट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर उन्हें बीजेपी के कटिपल्ली वेंकट रमण रेड्डी ने मात दी। इस सीट पर उन्होंने केसीआर के अलावा रेवंत रेड्डी को भी हराया। राज्य की 119 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत दर्ज की और राज्य की सत्ता हासिल की। जबकि बीआरएस को सिर्फ 39 सीटें मिली। बता दें कि 2014 में तेलंगाना का गठन हुआ था। उसके बाद से केसीआर लगातार दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

 

 

 

 

 

Visited 99 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर