कुत्ता घुमाने को लेकर हुआ विवाद, सनकी ने फायरिंग कर जीजा-साले की ली जान | Sanmarg

कुत्ता घुमाने को लेकर हुआ विवाद, सनकी ने फायरिंग कर जीजा-साले की ली जान

मध्यप्रदेश के इंदौर में कुत्ता टहलाने के समय दो कुत्ते की लड़ाई पर बढ़ा विवाद। दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद के बीच आरोपी गार्ड ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से मौके पर दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Indore News: इंदौर के कृष्णबाग में दिलदहला देने वाली वारदात हुई। एक व्यक्ति के कुत्ता टहलाने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की हत्या कर दी गई। आरोपी ने अपने छत से गोलियां चलाई। गोली लगने से 6 लोग घायल हो गए। आरोपी बैंक में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। दरअसल, कॉलोनी में कुत्ता घुमाने को लेकर मामूली सी बात पर आरोपी गार्ड का पड़ोसियों से विवाद हो गया। इसके बाद गार्ड ने अपने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से आस-पास अफरा तफरी मच गई। गोली लगने से पड़ोस में रहने वाले जीजा-साले की मौत हो गई। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक के साथ आरोपी राजपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

दो कुत्ते की लड़ाई पर बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को आरोपी गार्ड अपने घर के पास कुत्ता घुमा रहा था। इसी दौरान वहां दूसरा कुत्ता आ गया। गार्ड के साथ दूसरे कुत्ते की लड़ाई हो गई। कुत्तों की लड़ाई से परेशान होकर पास में रहने वाले राहुल ने विरोध किया। इस दौरान गार्ड के साथ राहुल की बहस हो गई। विवाद बढ़ने के बाद राहुल के परिवार वाले भी घर से बाहर निकले।

आरोपी ने छत से की फायरिंग
गुस्से में गार्ड वहां से भागकर अपने घर गया और बंदूक लेकर अपने छत की पहली मंजिल पर पहुंच गया। छत से राहुल के परिवार पर गोलियां चलाई। गोली लगने से राहुल और विमल की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में जीजा-साले थे। विमल की शादी राहुल की बहन से हुई थी और उसकी दो बेटियां हैं।

वारदात पर पुलिस का बयान
मामले में एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों में कुत्ते को घुमाने को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद गार्ड ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से 2 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बंदूक बरामद कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई है।

सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो वायरल

Visited 99 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर