BJP ने भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को पार्टी से निकाला, काराकाट से लड़ रहे हैं चुनाव | Sanmarg

BJP ने भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को पार्टी से निकाला, काराकाट से लड़ रहे हैं चुनाव

पटना: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को BJP ने पार्टी से निकाल दिया है। वह काराकाट लोकसभा सीट से NDA उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। पवन सिंह पर अनुशासनहीनता और दल विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए यह कार्रवाई की गई है। बिहार BJP अध्यक्ष सम्राट चौधरी के आदेश पर एक्शन लिया गया है।

NDA के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं पवन सिंह

बिहार BJP के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा की ओर से जारी निष्कासन आदेश में लिखा गया है, ‘पवन सिंह लोकसभा चुनाव में एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उनका यह कार्य पार्टी विरोधी है। उन्होंने यह कार्य पार्टी अनुशासन के विरुद्ध किया है, जिससे पार्टी की छवि धुमिल हुई है। उन्हें दल विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार BJP से निष्कासित किया जाता है।’

बता दें कि BJP ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जारी प्रत्याशियों की अपनी पहली ही लिस्ट में पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था। भोजपुरी स्टार ने टिकट मिलने पर बीजेपी और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया था और आसनसोल से अपना खून-पसीने और रोजी-रोटी का रिश्ता बताया था, लेकिन एक दिन बाद ही उन्होंने बंगाल से चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई। BJP ने फिर उनकी जगह एसएस अहलूवालिया को आसनसोल से अपना प्रत्याशी बनाया। बता दें कि TMC ने इस सीट से अभिनेता शत्रुघन सिन्हा को उतारा है।

यह भी पढ़ें: Bengal Weather Forecast: दक्षिण बंगाल में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, चक्रवात पर आया अपडेट

पवन सिंह ने कुछ दिन बाद ऐलान किया कि वह काराकाट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘माता गुरुतरा भूमेरू अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी मां से वादा किया था की मैं इस बार चुनाव लड़ूंगा। मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट, बिहार से लड़ूंगा। जय माता दी।’ काराकाट से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा NDA के अधिकृत उम्मीदवार हैं। पवन सिंह के चुनाव लड़ने से काराकाट सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है। महागठबंधन की ओर से CPIML के राजाराम सिंह कुशवाहा यहां से चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होना है। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को घोषित होंगे।

Visited 81 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर