NIA Raid In Bengaluru: लश्कर मॉड्यूल से जुडे़ तार, 7 राज्यों में NIA की छापेमारी | Sanmarg

NIA Raid In Bengaluru: लश्कर मॉड्यूल से जुडे़ तार, 7 राज्यों में NIA की छापेमारी

बेंगलुरु: बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने कैफे में ब्लास्ट को अंजाम दिया है, उनके तार लश्कर मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं। कर्नाटक के बेंगलुरु की जेल में कुछ कैदियों को लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी द्वारा कट्टरपंथी बनाने का मामला सामने आया था। इस मामले में आज NIA ने छापेमारी की है। आज मंगलवार(05 मार्च) को 7 राज्यों में NIA अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। एजेंसी के एक प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कुल 17 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। बता दें कि पिछले साल जुलाई में बेंगलुरु शहर पुलिस ने 7 पिस्तौल, 4 हथगोले, एक मैगजीन सहित अन्य गोला-बारूद की जब्ती के बाद मामला दर्ज किया था।

7 राज्यों में 17 ठिकानों पर NIA की छापेमारी

शुरुआत में इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और उनसे पूछताछ के बाद एक और गिरफ्तारी हुई, जिससे केस में कुल गिरफ्तारियों की संख्या 6 तक पहुंच गई। लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी टी. नासिर इस मामले में जुनैद अहमद के साथ आरोपी है। नासिर ने बेंगलुरु की केंद्रीय जेल में 5 लोगों को कट्टरपंथी बनाया था। जुनैद अहमद फरार है। NIA ने पिछले साल अक्टूबर में मामले को अपने हाथ में लिया था और तब जुनैद अहमद के घर सहित कई जगहों पर तलाशी ली थी। NIA प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को 7 राज्यों में 17 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

NIA कर रही बेंगलुरु ब्लास्ट की जांच

बता दें कि बेंगलुरु के एक मशहूर कैफे में हुए बम विस्फोट की NIA को सौंप दी गयी है। पूर्वी बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड में रामेश्वरम कैफे में एक मार्च को हुए इस विस्फोट में कम से कम 10 लोग घायल हो गए थे। सूत्रों के मुताबिक, विस्फोट की जांच NIA को सौंप दी गयी है।

 

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी आज पहुंचेंगे कोलकाता, बुधवार को करेंगे हावड़ा मेट्रो का उद्घाटन

Visited 23 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर