फूड लवर्स के लिए बुरी खबर! 8 से 10 तारीख तक ऑनलाइन फूड … | Sanmarg

फूड लवर्स के लिए बुरी खबर! 8 से 10 तारीख तक ऑनलाइन फूड …

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में G20 समिट के दौरान अलग-अलग तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। तारीख 8 सितंबर से 10 के बीच कई इलाकों में आवाजाही को लेकर भी दिल्ली पुलिस ने एड्वाइजरी जारी की है। इस दौरान ऑनलाइन फूड डिलीवरी पर भी पूरी तरह प्रातिबंध रहेगा। स्पेशल पुलिस कमिश्नर एसएस यादव ने जानकारी साझा करते हुए कहा, “समिट के दौरान दिल्ली में फूड डिलीवरी, घर पर खाना मंगाने की सुविधा को बंद किया जाएगा,कई इलाकों में यातायात व्यवस्था को देखते हुए भी यह फैसला लिया जा रहा है।”
लॉकडाउन की खबरों का खंडन

शहर में लॉकडाउन की अटकलों को खारिज करते हुए दिल्ली पुलिस ने घोषणा की कि G20 शिखर सम्मेलन के दौरान कोई लॉकडाउन नहीं होगा। दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट किया, “प्रिय दिल्लीवासियों, बिल्कुल भी घबराएं नहीं! कोई लॉकडाउन नहीं है। बस दिल्ली यातायात पुलिस के वर्चुअल हेल्प डेस्क पर उपलब्ध ट्रैफिक जानकारी से खुद को अपडेट रखें।”
यातायात को लेकर और भी कई जानकारी
शहर में अलग-अलग फैसलों के साथ यातायात व्यवस्था की भी घोषणा की गई है। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस की सलाह में कहा गया है कि दिल्ली में वाहनों का प्रवेश 7 सितंबर की आधी रात से 10 सितंबर की आधी रात तक प्रतिबंधित रहेगा। यातायात प्रतिबंध मुख्य रूप से धौला कुआं मार्ग को प्रभावित करेगा।

पुलिस ने गुरुग्राम में कंपनियों को 8 सितंबर को वर्क फ्रोम होम लागू करने की भी सलाह दी है। दिल्ली सरकार ने 8 सितंबर से 10 सितंबर तक राजधानी में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
सरकार ने शहर में दुकानों, व्यवसायों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के मालिकों को अपने कर्मचारियों को 8, 9 और 10 सितंबर को छुट्टियां देने का भी निर्देश दिया है। शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली “हाई अलर्ट” पर रहेगी। इसीलिए इस तरह के फैसले लिए गए हैं।

Visited 178 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर