दिल्ली की पहली महिला ऑटो ड्राइवर को कुचलने की कोशिश | Sanmarg

दिल्ली की पहली महिला ऑटो ड्राइवर को कुचलने की कोशिश

नई दिल्ली: दिल्ली की पहली महिला ऑटोरिक्शा चालक पर शनिवार को एक अन्य ऑटो चालक ने पत्थरों और ईंटों से हमला किया और उसके वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना 23 और 24 सितंबर की आधी रात को महरौली इलाके में हुई। घटना में मालवीय नगर निवासी 43 वर्षीय सुनीता चौधरी घायल हो गई।

पीसीआर से मदद नहीं मिलने का आरोप

सुनीता चौधरी ने अपनी शिकायत में बताया क‌ि, वह अपना ऑटो-रिक्शा चला रही थी, करीब 12.15 बजे महरौली पुलिस स्टेशन से 500 मीटर दूरी पर महरौली भूलभुलाइया के पास वह पंहुची, वहां से सवारी लेकर महरौली की क्रिश्चियन कॉलोनी गई थी। तब एक ऑटो-रिक्शा चालक ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर मार दी जिसके बाद ऑटो-रिक्शा चालक के साथ उनका विवाद हो गया। बहस काफी बढ़ गई जिसके बाद हमलावर ने कथित तौर पर सुनीता पर पत्थरों से हमला कर दिया। सुनीता ने रात 12.30 बजे से 1 बजे के बीच पीसीआर और पुलिस को कई बार कॉल क‌िया पर उनकी मदद के लिए कोई नहीं आया।

ऑटो से कुचलने का प्रयास

सुनीता ने आरोप लगाया कि इसके बाद उस व्यक्ति ने उसे अपने ऑटो से कुचलने की कोशिश की लेकिन उसने किसी तरह खुद की जान बचाई। उन्होंने कहा कि आरोपी ने फिर मुझ पर ईट और पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। चौधरी ने कहा घटनास्थल पर कई लोग थे, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। महरौली थानाध्यक्ष पीसी यादव ने मामले की छानबीन शुरू की । उन्होंने कहा क‌ि चौधरी पिछले 20 वर्षों से शहर में ऑटो चला रही हैं। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और धारा 279 (सार्वजनिक रास्ते पर लापरवाही से गाड़ी चलाना) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

Visited 141 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर