चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को लेकर अलर्ट, इन राज्यों में जारी एडवाइजरी | Sanmarg

चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को लेकर अलर्ट, इन राज्यों में जारी एडवाइजरी

बीजिंग: साल 2020 में आए कोरोना वायरस ने लोगों को प्रभावित किया। उसके बाद अब चीन में इन दिनों रहस्यमय निमोनिया बीमारी ने दहशत फैला दी है। सांस से संबंधित बीमारी यहां के बच्चों में बढ़ रही है। जिसकी वजह से चीन के स्कूलों को बंद कर दिया है। यहां अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें लगी हैं। हालात खराब होते जा रहे हैं। इस मामले पर WHO की भी नजर है। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि ये बीमारी कोरोना की तरह की संक्रामक है।

इस रहस्यमय निमोनिया ने चीन के अलावा दूसरे देशों को भी अलर्ट कर दिया है। भारत में भी इसको लेकर अलर्ट है। स्वास्थ्य मंत्रालय की इस बीमारी पर पैनी नजर है। बीमारी को देखते हुए कई राज्यों ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। वहीं, अब कर्नाटक सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है और हालात से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।

बीमारी के लक्षण

कर्नाटकर सरकार ने इस बीमारी के बारे में एडवाइजरी जारी करते हुए लक्षण के बारे में बताया कि इसमें बुखार आना, ठंड लगना, अस्वस्थ होना, थकान लगना, भूख न लगना, मतली होना, छींक आना और सूखी खांसी शामिल है।

कर्नाटक में मौसमी फ्लू को लेकर अलर्ट

कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी नागरिकों से मौसमी फ्लू से सावधान रहने को कहा। सरकार ने सीजनल फ्लू को लेकर कहा है कि ये आम तौर पर पांच से सात दिनों तक रहता है। ये बच्चों, बुजुर्गों गर्भवती महिलाओं और कम इम्युनिटी वाले लोगों के लिए खतरा है। वहीं इसके अलावा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के सरकार ने भी एडवाइजरी जारी की है।

क्या करने से बचें ?

खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को ढंकना, बार-बार हाथ धोना, चेहरे को अनावश्यक छूने से बचना, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क का उपयोग करना

केंद्र सरकार ने दिया था निगरानी रखने का निर्देश

बता दें कि पहले केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी किया था। सरकार ने सभी राज्यों से अपनी स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल की तैयारियों और बीमारी में उपायों की समीक्षा करने का आग्रह किया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर कहा था कि फिलहाल स्थिति उतनी चिंताजनक नहीं है, फिर भी चीन के हालात को देखते हुए निगरानी रखना जरूरी है।

 

Visited 32 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर