स्पेनिश महिला के बाद झारखंड में 21 साल की लड़की से गैंगरेप, 2 आरोपी दबोचे गए | Sanmarg

स्पेनिश महिला के बाद झारखंड में 21 साल की लड़की से गैंगरेप, 2 आरोपी दबोचे गए

Fallback Image

पलामू: झारखंड में स्पेन की महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात के बाद अब पलामू जिले से भी गैंगरेप की घटना सामने आई है। यहां के बिश्रामपुर इलाके में रविवार देर रात एक ऑर्केस्ट्रा डांसर ने पुलिस के पास जाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता छत्तीसगढ़ की रहने वाली है और ऑर्केस्ट्रा डांसर का काम करती है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर के कार्रवाई शुरू कर दी है।

अब तक 2 आरोपी गिरफ्तार

पलामू पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पलामू जिले के बिश्रामपुर इलाके में सोमवार को एक ऑर्केस्ट्रा डांसर से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता 21 साल की है और छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी व्यक्ति और पीड़िता एक-दूसरे को जानते हैं और एक ही ऑर्केस्ट्रा समूह में एक साथ काम करते हैं। पुलिस की ओर से तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़ें: न्यूटाउन में चलती बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी

स्पेनिश महिला से रेप का हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान

झारखंड उच्च न्यायालय ने दुमका जिले में स्पेन की एक महिला से सामूहिक बलात्कार से संबंधित मामले का सोमवार को स्वत: संज्ञान लिया और राज्य सरकार से मामले पर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा। अदालत ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), मुख्य सचिव और दुमका के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से इस मामले में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है।

पीड़िता को 10 लाख का मुआवजा

एक अधिकारी ने बताया कि दुमका प्रशासन ने सोमवार को सामूहिक बलात्कार पीड़िता के पति को मुआवजे के तौर पर 10 लाख रुपये का चेक सौंपा। पुलिस ने बताया कि राज्य की राजधानी रांची से लगभग 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में शुक्रवार को विदेशी पर्यटक के साथ कथित तौर पर तब सामूहिक बलात्कार किया गया, जब वह अपने पति के साथ एक तंबू में रात बिता रही थीं।

Visited 115 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर