New Year 2024: आज सोमवार सू हुई नए साल की शुरूआत, शिव जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

कोलकाता : साल 2024 का आगाज हो चुका है। खास बात यह है कि नए साल का पहला दिन सोमवार को पड़ा है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसे में 2024 के पहले दिन यानी कि सोमवार के दिन कुछ ज्योतिष उपाय करने से आप पूरे साल भगवान शिव की कृपा पा सकते हैं।
साल 2024 के ज्योतिष उपाय
साल के पहले दिन यानी सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करें। भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता है। ऐसे में सरल विधि और श्राद्ध से भगवान शिव का जलाभिषेक करने मात्र से वह प्रसन्न हो जाएंगे।
1 जनवरी 2024 को जलाभिषेक का समय है सुबह 6 बजकर 33 मिनट से 7 बजकर 56 मिनट। इस शुभ मुहूर्त में आप भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकते हैं। साल के पहले दिन भगवान शिव को बेलपत्र अवश्य चढ़ाएं।
– बेलपत्र भगवान शिव का प्रिय माना जाता है। बेलपत्र चढ़ाने से भगवान शिव की कृपा होती है। सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
– घर सुख-समृद्धि से भरा रहता है। शिव जी को सफेद रंग अति प्रिय है। ऐसे में उन्हें सफेद वस्तुएं चढ़ाएं।
– भगवान शिव को सफेद पुष्प, सफेद भोग आदि अर्पित करें। इसके अलावा, भगवान शिव को चंदन (चंदन के उपाय) अवश्य लगाएं।
– साल के पहले दिन दान करना न भूलें। यह भी शुभ माना जाता है। दान से आपका घर हमेशा धन-धान्य से भरा रहेगा।
– साल के पहले दिन दान में दही, सफेद वस्त्र, दूध और शक्कर आदि बाटें।
– सर्दी का समय है तो आप गरम कपड़े भी दान कर सकते हैं। भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें और शिव चालीसा का 108 बार निरंतर पाठ करें।
– साल के पहले दिन भगवान शिव के दर्शनों के लिए मंदिर अवश्य जाएं। अगर घर में ही शिवलिंग स्थापित है तो श्रद्धा के साथ पूजा करते हुए अपनी मनोकामना उनके सामने रखें। वह अवश्य आपके संकटों को दूर करेंगे।

 

Visited 84 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

अगर आप भी पसीने से हैं परेशान, तो ये खबर आपके लिए है…

कोलकाता : यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो आपको हम कुछ आसान व लाभदायक नुस्खे देते हैं जिससे आप इस परेशानी से आगे पढ़ें »

ऊपर