‘इश्कबाज’ फेम नेहा लक्ष्मी बनी दुल्हन, मराठी रीति-रिवाज से रचाई शादी | Sanmarg

‘इश्कबाज’ फेम नेहा लक्ष्मी बनी दुल्हन, मराठी रीति-रिवाज से रचाई शादी

नई दिल्ली: TV सीरियल एक्ट्रेस नेहा लक्ष्मी अय्यर की शादी हो गई। ‘इश्कबाज’ फेम एक्ट्रेस ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रुद्रायश जोशी संग शादी रचा ली है। मराठी रीति-रिवाज से नेहा और रुद्रयश जोशी की शादी हुई है। दोनों की शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। वहीं अब हाल ही में नेहा लक्ष्मी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर अपनी शादी की कुछ झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं, जिसमें वो दुल्हन बनीं काफी खूबसूरत दिख रही हैं।

मराठी लुक में दिखे दूल्हा-दुल्हन

नेहा के ब्राइडल लुक की बात करें तो फेरे के वक्त नेहा ने लाल रंग की नौवारी साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने लाल चूड़ा पहना। अपने लुक उन्होंने हैवी माथा-पट्टी और नेकलेस के साथ कंप्लीट किया। उन्होंने गजरे के साथ स्लीक हेयर बन बनाया। उनका ये मराठी ब्राइडल लुक चर्चा में बना है। इसके अलावा जयमाला के समय एक्ट्रेस ने ब्लू कलर की सिल्क की साड़ी कैरी की थी । दोनों ही लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं दूल्हें के लुक की बात करे तो अपनी शादी में रुद्रयश ने लाल रंग का कुर्ता और सफेद रंग की धोती पहनी थी। नेहा द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

कई शोज में नजर आ चुकी हैं नेहा

बता दें कि नेहा  ‘इश्कबाज’  के अलावा ‘कबूल है’, ‘ना आना इस देस लाडो’, ‘कृष्णा बेन खाखरावाला’, ‘मुझसे कुछ कहती है…ये खामोशियां’, ‘ससुराल सिमर का’,  ‘दिल बोले ओबेरॉय’ और ‘भल्ला कॉलिंग भल्ला’ जैसे कई शोज में नजर आ चुकी हैं। हालांकि एक्ट्रेस को शो ‘कुबूल है’ से ज्यादा फेम मिला था। उन्होंने इस शो में करण सिंह ग्रोवर की छोटी बहन का रोल प्ले किया था।

Visited 105 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर