Gadar 2 Collection Day : बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर 2’ की धांसू ओपनिंग

मुंबई : सनी देओल स्टारर फिल्म गदर-2 ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन 40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। पठान के बाद गदर-2 इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। पठान ने एक दिन में 57 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म को लेकर ऑडियंस में जो क्रेज था, फिल्म ने उसी हिसाब से कमाई भी की। कल यानी रविवार को फिल्म की कमाई और ज्यादा बढ़ सकती है। दूसरी तरफ OMG-2 ने पहले दिन 10.26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। ऑडियंस और क्रिटिक्स OMG-2 को भी काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन कमाई के मामले में गदर-2 इससे काफी आगे है। दूसरी तरफ रजनीकांत की फिल्म जेलर ने दो दिनों में 75.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

अनुमान के मुताबिक रहा गदर-2 का फर्स्ट डे कलेक्शन
गदर-2 के पहले दिन के लिए 2 लाख 74 हजार टिकट बिके थे। एडवांस बुकिंग के मामले में पठान के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। पहले से अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म 30 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग लेगी।

गदर लीगेसी रहा कायम

सभी जानते हैं कि गदर ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म किया था। लोगों के जेहन में आज भी यह फिल्म है। शायद इसी वजह से इसके दूसरे पार्ट के लिए इतनी दीवानगी देखी जा रही है। हम कह सकते हैं कि सनी देओल की वजह से नहीं, बल्कि गदर की लीगेसी की वजह से फिल्म इतनी बड़ी ओपनिंग लेने में कामयाब हुई है। अगर सनी देओल की पिछली कुछ फिल्मों का रिकॉर्ड देखें तो 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘चुप’ ने 3 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी, जबकि 9.75 करोड़ रुपए का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था।

इस हिसाब से गदर-2 का फर्स्ट डे कलेक्शन इससे तकरीबन 400% ज्यादा है। 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘पल-पल दिल के पास’ ने 7.95 करोड़ रुपए का ओवरऑल कलेक्शन किया था।

2016 में रिलीज हुई एक और सीक्वल फिल्म ‘घायल-वंस अगेन’ ने 7.20 करोड़ की ओपनिंग ली थी। फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन 35.7 करोड़ रुपए था। यह भी फिल्म फ्लॉप हो गई थी।

विवादों के बीच भी OMG-2 का कलेक्शन बेहतर
अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म OMG-2 को लेकर रिलीज से पहले काफी विवाद था। फिल्म की रिलीज रुकने की भी आशंका थी। हालांकि फिल्म अपने तय समय पर रिलीज हुई और इसने पहले दिन डीसेंट कलेक्शन भी किया।

अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्मों के प्रदर्शन की बात करें तो उनकी इससे पहले रिलीज मूवी सेल्फी डिजास्टर साबित हुई थी। फिल्म ने 2.55 करोड़ रुपए का फर्स्ट डे कलेक्शन किया था। 2022 में रिलीज हुई रामसेतु ने 15.25 करोड़ की ओपनिंग ली थी।

अक्षय कुमार की पिछली 5 फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन

OMG-2- 10.26 करोड़ रुपए
सेल्फी- 2.55 करोड़ रुपए
रामसेतु-15.25 करोड़ रुपए
रक्षा बंधन- 8.20 करोड़ रुपए
सम्राट पृथ्वीराज- 10.70 करोड़ रुपए

जेलर की कमाई में गिरावट
जेलर की कमाई में दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने दूसरे दिन 26.56 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन 48.35 करोड़ रुपए था। ये आंकड़े सभी भाषाओं को मिलाकर हैं। अब फिल्म ने दो दिन में 75.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

IAS अधिकारी रिंकू दुग्गा पर कार्रवाई, कुत्ता घुमाने के लिए खाली करवाती थी स्टेडियम

नई दिल्ली: अपने कुत्ते को घुमाने के लिए दिल्ली में पूरा स्टेडियम खाली करवा देने वाली IAS अधिकारी रिंकू दुग्गा पर केंद्र सरकार ने बड़ी आगे पढ़ें »

ऊपर