अमेरिकी सरकार ने Adani Group को दी क्लीन चिट, हिंडनबर्ग के आरोपों को बताया गलत | Sanmarg

अमेरिकी सरकार ने Adani Group को दी क्लीन चिट, हिंडनबर्ग के आरोपों को बताया गलत

Fallback Image

नई दिल्ली: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद बीते कई महीनों से अडानी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त भूचाल आ गया था। ग्रुप के कई शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी। उसके बाद  हिंडनबर्ग के आरोपों की जांच की गई। इस जांच में अमेरिकी सरकार की ओर से हिंडनबर्ग रिपोर्ट में गौतम अडानी पर लगाए गए फ्रॉड के आरोपों को गलत पाया गया है।

अमेरिकी सरकार कर रही थी जांच

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारी की ओर से कहा गया कि अमेरिकी सरकार की जांच में हिंडनबर्ग द्वारा अरबपति कारोबारी गौतम अडानी पर लगाए गए आरोप सही नहीं पाए गए हैं। इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्प द्वारा ये जांच पूरी की गई है। अमेरिकी एजेंसी भारतीय कंपनी पर निगरानी अभी भी जारी रखेगी। सरकार अनजाने में किसी वित्तीय हेरफेर, अनुचित व्यवहार, या अन्य का समर्थन नहीं करती है। बता दें, चीन के प्रभाव को श्रीलंका में कम करने के लिए अडानी ग्रुप कोलंबो में एक पोर्ट टर्मिनल विकसित कर रहा है, जिसे अमेरिकी सरकार का समर्थन मिला है। इसके लिए यूएसए द्वारा अडानी ग्रुप को 553 मिलियन (भारतीय करेंसी में करीब 4500 करोड़ रुपये) का लोन दिया जा रहा है।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से हुआ था बड़ा नुकसान

शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग की ओर से इस वर्ष की शुरुआत में अडानी ग्रुप के खिलाफ कंपनियों के बीच फंड्स की हेराफेरी के आरोप लगाए थे। इस कारण से ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों की कीमतें तेजी से नीचे आ गई थी और अडानी ग्रुप को करीब 100 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था।

अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी 

इस खबर के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में जबदस्त तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 11 बजे तक अडानी एंटरप्राइजेज 9.23 प्रतिशत, अडानी पोर्ट  9.01 प्रतिशत, अडानी ग्रीन 17.18 प्रतिशत और अडानी टोटल गैस में 8.20 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

Visited 91 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर