NCRB Report: देश का सबसे सुरक्षित शहर कोलकाता, महिला सुरक्षा के लिए मिला ये स्थान

शेयर करे

कोलकाता : हाल ही में जारी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्योरो (एनसीआरबी) की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता लगातार तीसरे वर्ष, 2022 में सबसे सुरक्षित शहर के रूप में उभरा है, जहां प्रति लाख आबादी पर सबसे कम संज्ञेय अपराध दर्ज किए गए। पिछले वर्ष भी कोलकाता जारी सूची में सबसे नीचले स्थान पर था। इस वर्ष के आंकड़े जारी होने के साथ, कोलकाता ने बीते पांच वर्षों में चार बार : 2018, 2020, 2021 और 2022 में अपना स्थान बरकरार रखा है। वर्ष 2019 में एनसीआरबी की तरफ से दावा किया गया था उसे राज्य का डेटा प्राप्त नहीं हुआ था।

कोलकाता बेहतर, दिल्ली-कोची खराब स्थिति में

86.5 (प्रति 1 लाख लोगों के दर्ज किए गए संज्ञेय अपराधों की संख्या) के स्कोर के साथ, कोलकाता के नवीनतम आंकड़े पिछले साल की तुलना में भी बेहतर हैं, जब इसका स्कोर 103.4 था। पुणे इस सूची में 280.7 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर है, जिसके बाद हैदराबाद (299.2), कोयम्बटुर (430), चेन्नई (450.1) और मुंबई (483.9) है। वहीं अपराध के मामले में सबसे खराब स्थिति दिल्ली शहर की हैं। यहां पर अपराध की संख्या प्रति लाख व्यक्ति पर 1952.5 है। दिल्ली के बाद खराब स्थिति में केरल का कोची शहर है। यहां पर अपराध का दर 1358.2 है। इंदौर में 1251 और सूरत में अपराध का दर 1206 है। वहीं दूसरी महिला सुरक्षा के मामले में महानगर कोलकाता तीसरे स्थान पर है। यहां पर महिलाओं के खिलाफ होने वाली अपराध का दर 27.8 है। 12.9 के साथ कोयंबटूर महिलाओं के लिए देश में सबसे सुरक्षित शहर है। चेन्नई दूसरे स्थान पर है। महिलाओं की सुरक्षा मामले में सबसे खराब स्थिति इदौर, दिल्ली और जयपुर का है। यहां पर महिलाओं के खिलाफ होने वाली अपराध का दर 239, 186 और 174 है ।

Visited 147 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में पहली बार: सन्मार्ग अपराजिता ने प्रसिद्ध स्टीफन कोर्ट और ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च को “लाल” रंग से
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को नीति आयोग की बैठक से बीच में ही उठकर चली
कोलकाता : पूरे दक्षिण बंगाल में चक्रवात के निम्न दबाव के कारण लगातार सात दिनों तक बारिश का अनुमान है।
नई दिल्ली : आज नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 9वीं बैठक हुई। इस मीटिंग
नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली में चल रही नीति आयोग की बैठक बीच में ही
हावड़ा : पटरियों की जरूरी मरम्मत के कारण सियालदह डिवीजन में कई लोकल ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, कई
कोलकाता : बहुप्रतीक्षित कालीघाट स्काईवॉक का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। निगम सूत्रों के अनुसार अगले महीने ही
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो के अधिकांश स्टेशनों पर यूपीआई भुगतान प्रणाली शुरू की गई है। इस बार अधिकारियों ने आगामी 1
कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
ऊपर