Sandeshkhali: ‘शाहजहां शेख को गिरफ्तार करें नहीं तो 72 घंटे में…’ | Sanmarg

Sandeshkhali: ‘शाहजहां शेख को गिरफ्तार करें नहीं तो 72 घंटे में…’

कोलकाता: संदेशखाली मामले को लेकर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मंगलवार (27 फरवरी) को राज्य सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि मुख्य आरोपी शेख शाहजहां को 72 घंटे में या तो गिरफ्तार किया जाए नहीं तो वो अपना बेस संदेशखाली में बना लेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि मैंने राज्य सरकार को एक चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्हें मुख्य आरोपी को 72 घंटे में पकड़ने के लिए कहा है। अगर इतने समय में वो उसे गिरफ्तार नहीं करते हैं तो मैं अपना आधार स्थान संदेशखाली में स्थापित कर लूंगा।

इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से ये भी मांग की कि शाहजहां शेख पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिलाओं के पुनर्वास के लिए एक कार्य योजना की तैयारी की जानी चाहिए।

महिलाओं ने शोषण के बारे में राज्यपाल को बताया?

इससे पहले उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि पीड़ित महिलाओं ने उनसे मुलाकात करके उनके साथ हुए अत्याचार के बारे में बताया। राज्यपाल ने कहा, “उनके साथ छेड़छाड़ की गई। उन्हें परेशान किया गया और उनके पतियों को धमकाया भी गया। साथ ही पीटा भी गया।” बता दें कि संदेशखाली मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने शेख शाहजहां और उसके सहयोगियों पर जमीन हड़पने, जबरन वसूली करने और महिलाओं के साथ उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं। इससे पहले ईडी की छापेमारी के दौरान हुई हिंसक झड़प के बाद से शेख शाहजहां फरार है।

Visited 90 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर