Durga Puja 2023 : दुर्गा पूजा पर बेघरों को सौगत देगा निगम | Sanmarg

Durga Puja 2023 : दुर्गा पूजा पर बेघरों को सौगत देगा निगम

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : महानगर की सड़कों पर जीवन यापन कर रहे बेघर जरूरतमंद लोगों को कोलकाता नगर निगम दुर्गा पूजा के अवसर पर नए कपड़े भेंट करता है। इसी के तहत इस वर्ष भी इनमें वस्त्र वितरण किये जायेेंगे। मालूम हो कि केएमसी ने वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में दुर्गा पूजा के अवसर पर 1 लाख बेघर लोगों के बीच नए कपड़े वितरित किरने का प्रस्ताव रखा है। निगम के बजट में मेयर फिरहाद हकीम ने समाज कल्याण एवं शहरी गरीबी उपशमन विभाग की भूमिका के बारे में बताते हुए कहा था कि महानगर में सभी वर्ग के परिवार दुर्गा पूजा पर नए कपड़े खरीदते हैं पर आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए त्योहारों के समय नए कपड़े खरीदना संभव नहीं। ऐसे में नगर निगम के बजट में इस तरह के परिवारों को नए कपड़े प्रदान करने के लिए धन राशि आवंटित की गयी है। मेयर परिषद सदस्य मिताली बनर्जी ने कहा कि उपहार के तौर पर दिए जाने वाले कपड़ों की गुणवत्ता की जांच की जाती है। केवल दुर्गा पूजा नहीं बल्कि ईद पर भी जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरित किए जाते हैं।

Visited 191 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर