क्या आप अपनी डाइट में शामिल करते हैं मशरूम? अगर नहीं तो जान लें इसके फायदे

शेयर करे

कोलकाता : मशरूम को डाइट में शामिल करने से ऐसा माना जाता है कि इससे दिमाग तेज होता है। हालांकि मशरूम कई तरह के होते हैं। कई जगहों पर मशरूम को ‘अलंबी’ के नाम से भी जाना जाता है। मशरूम को बनाना आसान भी होता है। उसी तरह ये बाजार में पैकेट के रूप में मिल जाता है। कुछ लोग मांसाहारी भोजन की जगह मशरूम खाना पसंद करते हैं।इसकी सब्जी काफी स्वादिष्ट लगती है। वहीं उबला हुआ मशरूम भी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।
आजकल मशरूम से लोग अलग-अलग तरह के व्यंजन बनाते हैं। मशरूम में कई महत्वपूर्ण खनिज और विटामिन्स पाए जाते हैं। इनमें से विटामिन डी, विटामिन बी, पोटैशियम, कॉपर, आयरन और सेलेनियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा मशरूम में कोलीन नामक एक विशेष पोषक तत्व भी होता है। ये आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।साथ ही मशरूम मेमोरी को शार्प करता है। आज हम जानेंगे इसे खाने के अन्य फायदे….

मशरूम की कई सारी प्रजातियां होती हैं
भारत में मशरूम आसानी से मिल जाता है। वैसे तो मशरूम की कई सारी प्रजातियां होती हैं। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि कौन सी प्रजाति का मशरूम सेहत के लिए अच्छा होता है। इसी के साथ शाकाहारी और मांसाहारी दोनों ही प्रकार के लोगों को मशरूम बहुत पसंद होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि मशरूम खाने से मौत भी हो सकती है?
जी हां, बाजार में कई ऐसे तरह के मशरूम आते हैं, जिनके सेवन से इंसान की जान जा सकती है। आपने कई बार मार्केट में चमकीले रंग के मशरूम देखे होंगे। मशरूम की इस प्रजाति को सेहत के लिए सबसे जहरीला माना जाता है। इसलिए मशरूम खरीदने से पहले सावधानी जरूर बरतें।

1. आपको बता दें, मशरूम खाने से कई बीमारियों में राहत मिलती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं, कि मशरूम में विटामिन डी की अच्छी मात्रा होने के कारण ये कैंसर से आपको बचाता है। मशरूम हड्डियों को मजबूत करने के लिए जाना जाता है। कैंसर से पीड़ित व्यक्ति को मशरूम का सेवन जरूर करना चाहिए।

2. मशरूम का दूसरा सबसे बड़ा फायदा है इसे खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। ये नेचुरल एंटीबायोटिक है। इसे लगभग हर सीजन में आप खा सकते हैं, लेकिन इसकी प्रजाति का ध्यान रखते हुए सेवन करें। मशरूम में पाए जाने वाले गुण शरीर में कोशिकाओं की मरम्मत करने में मददगार होते हैं।

Visited 125 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर