Wednesday Shopping : आज करनी है Shopping तो लिस्ट में इन चीजों को न करें शामिल

हिंदू धर्म में बुधवार के दिन कुछ चीजों की खरीददारी वर्जित मानी गई है। अगर आप बुधवार के दिन इन चीजों की खरीदारी करते हैं तो इससे भगवान गणेश और बुध देव नाराज होते हैं। आइये जानते हैं आखिर बुधवार के दिन किन चीजों की खरीदारी से बचना चाहिए।

कोलकाता : शास्त्रों में बुधवार के दिन कुछ चीजों का खरीददारी करना वर्जित माना गया है। बुधवार खरीदी गई ये चीजें आपके लिए शुभ नहीं होंगी। साथ ही इससे भगवान गणेश भी नाराज होते हैं। भगवान गणेश विघ्नहर्ता कहलाते हैं और उनकी पूजा के लिए बुधवार का दिन समर्पित होता है। अगर किसी कारण भगवान गणेश नाराज हो जाए तो सारे कार्य बिगड़ने लगते हैं। इसलिए बुधवार के दिन ऐसा कोई काम न करें, जिससे आपको समस्याओं का सामना करना पड़े।
वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार का दिन भगवान गणेश के साथ बुध ग्रह से भी संबंधित होता है। कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति को धन, ज्ञान, बुद्धि, व्यापार आदि में खूब लाभ मिलता है।
इन चीजों की खरीददारी व‌र्जित
हिंदू धर्म में बुधवार के दिन कुछ चीजों की खरीददारी वर्जित मानी गई है। अगर आप बुधवार के दिन इन चीजों की खरीदारी करते हैं तो इससे भगवान गणेश और बुध देव नाराज होते हैं। आइये जानते हैं आखिर बुधवार के दिन किन चीजों की खरीदारी से बचना चाहिए।

  • बुधवार के दिन पालक या सरसों का साग, हरा धनिया, हरी मिर्च, पपीता, अमरूद, नमकपारे, हरी मूंग की दाल आदि जैसी चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही इस दिन बर्तन, एक्वेरियम और दवा भी नहीं खरीदनी चाहिए।
  • बुधवार को इन चीजों की खरीदारी से नकारात्मक परिणाम मिलते हैं और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
  • ज्योतिष के अनुसार, दूध से बनी चीजें जैसे खीर, मिठाई या रबड़ी आदि भी बुधवार के दिन खरीदकर घर न लाएं और ना ही घर पर बनाएं।
  • बुधवार के दिन बालों से जुड़ा कोई सामान, नए जूते, कपड़े आदि भी खरीदने से परहेज करें। बुधवार के दिन इन चीजों की खरीदारी करना अशुभ माना गया है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

Lata Mangeshkar Birthday : जब स्वर कोकिला ने कही थी चौंकाने वाली बात

मुंबई : लता मंगेशकर को भारत की सुर साम्राज्ञी कहा जाता रहा है। भारतीय सिनेमा में उनसे बड़ी गायिका किसी और को नहीं माना जाता आगे पढ़ें »

ऊपर