बेंगलुरु ब्लास्ट मामले पर बोलीं CM ममता, ‘बंगाल में छिपे थे संदिग्ध, दो घंटे में पकड़ लिया’ | Sanmarg

बेंगलुरु ब्लास्ट मामले पर बोलीं CM ममता, ‘बंगाल में छिपे थे संदिग्ध, दो घंटे में पकड़ लिया’

कोलकाता: NIA ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के दो मुख्य आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार हुए आरोपी बंगाल के निवासी नहीं हैं। वे बंगाल में छुपे हुए थे। हमने इसे 2 घंटे के भीतर पकड़ लिया।’

कूच बिहार में रैली के दौरान सीएम ने आगे कहा ”एक बीजेपी के नेता को सुना। वो कह रहे हैं कि बंगाल सुरक्षित नहीं है। आरोपी दो घंटे में गिरफ्तार कर लिए गए, क्योंकि राज्य की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। उन राज्यों का बताओ जहां आप (BJP) सत्ता में है।” बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट में दो संदिग्धों को कांथी से गिरफ्तार किया गया है। NIA ने शुक्रवार को दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। फिर राजनीतिक दबाव शुरू हुआ। तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने बिना नाम लिए विपक्षी नेता सुवेंदु अधिकारी पर निशाना साधा। उन्होंने कांथी का विषय उठाया।

ये भी पढ़ें: समुद्र के 60 फीट नीचे ECI का वोटिंग कैंपेन, देखें वीडियो

बता दें कि NIA ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत दो आरोपियों को शुक्रवार(12 अप्रैल) को बंगाल के कोलकाता के पास गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मुसव्विर हुसैन शाजिब और ए मथीन अहमद ताहा के रूप में हुई है। NIA के अधिकारियों ने कहा कि शाजिब ने कैफे में विस्फोटक रखा था और ताहा विस्फोट का प्लान बनाने और उसे अंजाम देने का मुख्य साजिशकर्ता है।

NIA ने क्या कहा?
एक अधिकारी ने कहा, ‘‘12 अप्रैल 2024 की सुबह एनआईए ने कोलकाता के पास आरोपियों का पता लगाने में सफलता हासिल की। आरोपी वहां पहचान बदल कर रह रहे थे।’’ अधिकारी ने बताया कि एनआईए, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल की राज्य पुलिस एजेंसियों के बीच समन्वित कार्रवाई और सहयोग से इस काम को अंजाम दिया गया। NIA ने पिछले महीने इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी में मददगार साबित होने वाली सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। बेंगलुरु में ब्रुकफील्ड के ITPL रोड पर स्थित कैफे में एक मार्च को विस्फोट हुआ था और तीन मार्च को NIA ने इस मामले की जांच का जिम्मा संभाल लिया था।

 

Visited 69 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर