बंगाल में Civic Volunteer ने दे दी Rape की धमकी | Sanmarg

बंगाल में Civic Volunteer ने दे दी Rape की धमकी

बनगांव : बनगांव के बागदा थाने के सिवि​क वॉलेंटियर कृष्ण दास पर भाजपा महिला कर्मी और समर्थक महिलाओं को बलात्कार करने की धमकी देने का आरोप लगा है। बनगांव जिला भाजपा संगठन अध्यक्ष देवदास मंडल ने आरोप लगाया कि चुनाव परिणाम आने के बाद ही वह सिविक वालेंटियर बागदा थाना इलाके में रहने वाली भाजपा समर्थक महिआओं को धमका रहा है। उन्होंने कहा कि 21 म​हिलाओं ने उसके विरुद्ध शिकायत दर्ज करवायी हैं बावजूद इसके अभियुक्त की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस राज्य में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में हैं क्योंकि रक्षक ही भक्षक बन चुके हैं। शिकायतकर्ता महिलाओं का आरोप है कि कृष्ण एक सक्रिय तृणमूल कर्मी है और वह चुनाव में भी राजनीतिक कर्मी की भूमिका में ही था। वहीं मामले में बनगांव जिला तृणमूल अध्यक्ष विश्वजीत दास ने कहा कि यह शिकायतें राजनीतिक कारणों से की गयी हैं। भाजपा यहां भी संदेशखाली जैसी अशांति फैलाने का षड्यंत्र कर रही है। मिली शिकायतों पर जिला पुलिस की ओर से विभागीय जांच शुरू किये जाने की जानकारी दी गयी है।

 

Visited 122 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर