अलापन बंद्योपाध्याय का दायित्व बढ़ा, वेबेल के चेयरमैन बने | Sanmarg

अलापन बंद्योपाध्याय का दायित्व बढ़ा, वेबेल के चेयरमैन बने

Fallback Image

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार रिटायर आईएएस अधिकारी अलापन बंद्योपाध्याय का एक बार फिर से दायित्व बढ़ा है। अलापन बंद्योपाध्याय को राज्य सरकार द्वारा बनाई गई सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी डब्ल्यूईबीईएल का प्रभारी बनाया गया है। उन्हें चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गयी है। इस संबंध में नवान्न से अधिसूचना जारी की गयी है। सूत्रों के मुताबिक अलापन बंद्योपाध्याय इसी सप्ताह से नयी जिम्मेदारी का भार संभालेंगे। जानकारी के मुताबिक इससे पहले समर झा के चेयरमैन थे उनकी जगह अलापन बनर्जी कार्यभार संभालेंगे। फिलहाल वह मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार हैं। दो साल पहले राज्य के मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए।

Visited 95 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर