‘खिचड़ी’ फेम पुनीत तलरेजा पर दो लोगों ने किया लोहे की रॉड से हमला, एक्टर को आई गंभीर चोट

मुंबईः टीवी के पॉप्युलर सिटकॉम ‘खिचड़ी’ फेम पुनीत तलरेजा पर महाराष्ट्र के थाने जिले में दो लोगों ने कथित तौर पर पकड़कर पीट दिया। इस बात की जानकारी खुद पुलिस ने दी। बताया कि रविवार की रात को 34 वर्षीय पुनीत तलरेजा स्कूटर से घर लौट रहे थे। वह अपनी मां की दवा खरीदने गए थे। अम्बरनाथ इलाके में जैसे ही वह पहुंचे, वहां उन पर हमला हो गया। बताया जा रहा है कि पुनीत तलरेजा के साथ आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला किया था। इतना ही नहीं उनको दूसरे धारदार हथियारों से भी मारा गया था। इसके बाद पुनीत अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग निकले थे। और अपनी स्कूटर भी वहीं छोड़ आए थे। हालांकि एक्टर ने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने ये सारी बातें वहां लिखित में दी थी।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पुनीत तलरेजा को इस घटना के दौरान गंभीर चोटें आई हैं। उनको किसी राहगीर ने पास के अस्पताल में भर्ती करवाया था। वहां उनकी मरहम-पट्टी की गई। उनका इलाज किया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। लेकिन पुलिस का कहना है कि उन्हें हमलावरों के बारे में भी कोई सुराग नहीं मिला है। उनकी गिरफ्तारी अभी बाकी है। उसके लिए वह पूरा प्रयास कर रही है।

बता दें कि पुनीत तलरेजा ने साल 2002 में टीवी डेब्यू किया था। ‘खिचड़ी’ उनका पहला शो था। इसके बाद वह ‘बड़ी दूर से आए हैं’ और ‘चंद्रकांता’ में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने कुछ सपोर्टिंग रोल्स किए लेकिन ज्यादा नेम-फेम नहीं मिला।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

गर्मियों में कोलकाता में तीन गुना बढ़ी पानी की मांग, KMC ने लोगों से की अपील

कोलकाता: शहर में बीते कुछ सालों में लगातार पानी की खपत बढ़ रही है। एक ओर हुगली नदी का जलस्तर कम हो रहा है दूसरी आगे पढ़ें »

ऊपर