CBSE बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के टॉपर्स के नाम का क्यों नहीं किया ऐलान ? | Sanmarg

CBSE बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के टॉपर्स के नाम का क्यों नहीं किया ऐलान ?

नई दिल्ली: आज CBSE ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10वीं और 12वीं दोनों में छात्राओं ने टॉप किया है। 10वीं की परीक्षा में 94.75% लड़कियां पास हुई हैं। जबकि 92.71% छात्र पास हुए हैं। छात्राओं का रिजल्ट छात्रों से 2.04% बेहतर रहा है। वहीं, ट्रांसजेंडर का रिजल्ट 91.30% रहा है।

CBSE बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 91.52% लड़कियां पास हुई हैं. जबकि लड़कों का रिजल्ट 85.12% रहा है। इस साल 12वीं में लड़कों के मुकाबले लड़कियां 6.40% अधिक पास हुई हैं।

त्रिवेंद्रम का रिजल्ट रहा सबसे बेस्ट

CBSE 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में त्रिवेंद्रम (तिरुअनंतपुरम) का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। 10वीं में त्रिवेंद्रम का रिजल्ट 99.75% बच्चे पास हुए हैं। विजयवाड़ा 99.60% के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, चेन्नई 99.30% रिजल्ट के साथ तीसरे नंबर पर है।

सीबीएसई बोर्ड 12वीं में भी त्रिवेंद्रम नंबर-1 है। यहां 99.91% बच्चे पास हुए हैं. जबकि दिल्ली ईस्ट का रिजल्ट 94.51 फीसदी रहा है।

 

सीबीएसई 10वीं, 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट

सीबीएसई बोर्ड ने इस साल 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की है. बोर्ड ने इसका ऐलान पहले ही कर दिया था। टॉपर्स की लिस्ट जारी न करने का मकसद बच्चों को अनहेल्दी कॉम्पिटिशन से बचाना है।

Visited 222 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर