JEE Main 2024: जेईई मेन सेशन-2 का सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी | Sanmarg

JEE Main 2024: जेईई मेन सेशन-2 का सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी

नई दिल्ली: JEE मेन 2024 सेशन 2 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। रजिस्टर्ड कैंडिडेट अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के जरिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर सकते हैं। सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जारी की गई है। इसे डाउनलोड करके अभ्यर्थी जान सकते हैं कि उनका एग्जाम सेंटर किस शहर में है। सेशन 2 की परीक्षा 4 अप्रैल से 15 अप्रैल 2024 के बीच आयोजित की जाएगी। आइए जानते हैं कि एडमिट कार्ड किस डेट को जारी किया जाएगा।

जेईई मेन 2024 सेशन 2 परीक्षा के लिए करीब 12 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। एग्जाम दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। कैंडिडेट इस बात का ध्यान रखें कि बिना हाॅल टिकट के उन्हें एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो युक्त आधिकारिक पहचान पत्र जैसे कि आधार कार्ड या पैन कार्ड भी लेकर जाना होगा।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

सेशन 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से तीन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जिसे अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा प्रवेश पत्र पर एग्जाम गाइडलाइंस, रिपोर्टिंग का समय आदि कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए होते हैं। परीक्षा शुरू होने के कम से कम 30 मिनट पहले अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा।

JEE Main 2024 Session 2 Admit Card कैसे करें डाउनलोड?

  • जेईई मेन 2024 की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं
  • होम पेज पर जेईई मेन 2024 सेशन 2 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें
  • अब लाॅगिन डिटेल दर्ज कर सबमिट करें
  • हाॅल टिकट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा
  • अब एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें

बता दें कि जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल होने के लिए जेईई मेन परीक्षा पास करना अनिवार्य हैं। वहीं जेईई मेन में पास होने वाले कैंडिडेट NIT में बीटेक एडमिशन के योग्य होंगे। जेईई मेन 2024 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक किया गया था। सेशन 1 परीक्षा के लिए 11 लाख कैंडिडेट ने अप्लाई किया था।

Visited 75 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर