भोलेनाथ की कृपा चाहिए तो सोमवार के दिन जरूर करें ये 6 काम | Sanmarg

भोलेनाथ की कृपा चाहिए तो सोमवार के दिन जरूर करें ये 6 काम

Fallback Image

काेलकाता : हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता की पूजा की जाती है। सोमवार का दिन शंकर भगवान को समर्पित होता है। इस दिन भक्त शिव मंदिर में जाकर दूध, बेलपत्र, भांग और धतूरा से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। कुछ लोग शिव की कृपा पाने के लिए इस दिन व्रत भी रखते हैं। मान्यता है कि इस दिन किए गए उपायों से भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। सोमवार के दिन किए गए उपाय बहुत सफल होते हैं और प्रसन्न होकर शिव अपने भक्तों की सारी मनोकमानाएं पूरी करते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…
सोमवार के खास उपाय
सोमवार के दिन पूरे मन से भगवान शिव की सच्ची आराधना करनी चाहिए। आज के दिन शिवलिंग पर चंदन, अक्षत, दूध, धतूरा, गंगाजल, बेलपत्र और आंकड़े का फूल चढ़ाएं।
सोमवार के दिन भगवान शंकर को घी, शक्कर और गेंहू के आटे से बना भोग लगाना चाहिए। आज के दिन शिव चालीसा पढ़ने के बाद शिव आरती भी करनी चाहिए। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रदोष काल की अराधना शुभ मानी जाती है। प्रदोष काल में की गई शिव पूजा से भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सारे कष्ट दूर करते हैं।
सोमवार के दिन दान करने का भी बहुत महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन शाम को काले तिल और कच्चे चावल को मिलाकर दान करने से रुपए-पैसों से जुड़ी दिक्कत दूर होती है। इतना ही नहीं इससे पितृ दोष का प्रभाव भी कम होता है।
इस दिन दही, सफेद कपड़ा, चीनी और दूध दान करने से शिव भक्त को मनचाहा वरदान देते हैं। सोमवार के दिन शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से सारी आर्थिक समस्या खत्म हो जाती है।
चंद्रदोष का प्रभाव खत्म करने के लिए भी सोमवार का दिन बहुत शुभ होता है। इसके लिए सोमवार के दिन चंदन का टीका लगाना चाहिए और सफेद कपड़े पहनने चाहिए।

 

Visited 507 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर