Blood Sugar Control करने में इन 5 फलों के छिलके हैं फायदेमंद, Diabetes मरीज | Sanmarg

Blood Sugar Control करने में इन 5 फलों के छिलके हैं फायदेमंद, Diabetes मरीज

कोलकाता : ब्लड में शुगर लेवल बढ़ जाने पर डायबिटीज की बीमारी हो जाती है। यह एक लाइलाज बीमारी है। डायबिटीजहोने पर व्यक्ति को थकान, धूंधला दिखना, वजट कम होना, भूख लगने जैसे कई लक्षण देखने को मिलते हैं। आप ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए कई चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। डायबिटीज को कम करने के लिए कई प्रकार के फल बहुत ही फायदेमंद होते हैं। हालांकि कई फलों के छिलके से भी आप ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकते हैं। तो चलिए आपको इन फलों के बारे में बताते हैं जिसके छिलके डायबिटीज में फायदेमंद होते हैं।
  • आम का छिलका


आम मीठा फल होता है इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी ज्यादा होता है ऐसे में यह डायबिटीज मरीजों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। हालांकि आम के छिलके का सेवन आपको ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद करता है।

  • सेब का छिलका


सेब खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज मरीजों के लिए सेब ही नहीं बल्कि सेब का छिलका भी फायदेमंद माना जाता है। यह टाइप 2 डायबिटीज के खतरे से बचाता है।

  • कीवी का छिलका

कीवी का फल डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है लेकिन साथ ही इसके छिलके भी शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इसमें विटामीन ई पाया जाता है शुगर लेवल बढ़ जाने पर कीवी का छिलका खा सकते हैं।

  • केले का छिलका

केले के छिलके का सेवन करना डायबिटीज मरीज के लिए फायदेमंद होता है। केले के छिलके में फाइबर समेत कई पोषक तत्व होते हैं जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

  • आड़ू का छिलका

आड़ू में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। आड़ू के छिलके का सेवन भी डायबिटीज मरीजों के लिए अच्छा होता है। इसके छिलके में कई प्रकार के गुण होते हैं इसमें विटामिन ए होता है।

 

Visited 156 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर