पटना: रामचरित मानस पर विवादित बयान से जनता दल यूनाइटेड ने अपनी दूरी बना ली है। जदयू ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री चंद्रशेखर की विवादास्पद टिप्पणी के खिलाफ कार्रवाई करना या न करना राष्ट्रीय जनता दल पर निर्भर करता है। यह राजद का आंतरिक मामला है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी सभी धर्मों और जाति का सम्मान करती है। मैंने राजद की जिम्मेदारी नहीं ली है और न ही उस पार्टी पर मेरा नियंत्रण है। हालांकि भाजपा पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा कि भगवा पार्टी केवल राजनीतिक लाभ के लिए सांप्रदायिक और विभाजनकारी राजनीति में लिप्त है और केवल केवल सांप्रदायिक तनाव से वोट बनाने में विश्वास करती है।