Bihar : दहेज के लिए की 4 शादियां, 3 छोड़ गई ; चौथी पत्नी को दिया जहर | Sanmarg

Bihar : दहेज के लिए की 4 शादियां, 3 छोड़ गई ; चौथी पत्नी को दिया जहर

बिहार : एक बैंक मैनेजर (Bank Manager) को उसकी पत्नी को जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में बिहार (Bihar) की पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बैंक मैनेजर ने सात साल में चार शादियां की और चौथी पत्नी को जहर पिलाकर मारने का प्रयास किया। महिला गंभीर हालत में थाने पहुंची और पुलिस की पूछताछ से पहले उसकी हालत बिगड़ गई और बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद महिला को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती किया, जहां उसका इलाज चल रहा है और हालत स्थिर है।

पति, सास और ससुर ने उसे साजिश के तहत पिलाया जहर (Poison)
जानकारी के अनुसार, घटना 6 अप्रैल की पटना के पत्रकार नगर थाने की बताई जा रही है. महिला ने होश में आने के बाद पुलिस को बताया कि उसके पति, सास और ससुर ने उसे साजिश के तहत जहर पिलाया। महिला ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के पद पर राकेश कुमार से शादी हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने शादी के कुछ महीने बाद ही दहेज के नाम पर उसे प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। महिला ने आगे बताया कि उसका पति आए दिन उससे मारपीट करता और दहेज के लिए मोटी रकम की डिमांड करता। महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले उसे मानसिक और शाररिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उससे पहले तीन शादियां कर चुका था। पुलिस ने मलाही पकड़ी स्थित घर से राकेश कुमार को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। पीड़ित महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बेटी की हालत की सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे पीड़िता के परिवार ने बेटी को बचाने की गुहार लगाई। पीड़िता के पिता ने कहा कि, उनकी बेटी को किसी भी तरह बचा लीजिए। उन्होंने कहा कि वे दामाद को पैसे देने के लिए तैयार हैं।

दहेज के लिए छोड़ गई तीन पत्नियां
पुलिस ने बताया कि आरोपी बैंक मैनेजर राकेश कुमार को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी ने सात साल में चार शादियां कर चुका है। पहली शादी मुंबई की लड़की से की और उसे भी दहेज के लिए प्रताड़ित किया था। दूसरी पत्नी रामकृष्ण नगर की थी। आरोपी राकेश ने उसे भी मनमुताबिक दहेज न मिलने पर प्रताड़ित किया था। दोनों ने ही आरोपी राकेश को छोड़ दिया और तीसरी शादी में भी लड़की ने दहेज का अरोप लगाकर शादी तोड़ दी। आरोपी राकेश ने चौथी शादी कंकड़बाग से की थी।

Visited 235 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर