बलिया में लोगों से भरी नाव पलटी, अब तक तीन की मौत | Sanmarg

बलिया में लोगों से भरी नाव पलटी, अब तक तीन की मौत

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया में बड़ा हादसा हुआ है। यहां लोगों से भरी नाव नदी में पलट गई। इस घटना में तीन महिलाओं की मौत हुई है। वहीं 20 से 25 लोग लापता बताए जा रह हैं। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ, नाव में करीब 40 लोग सवार थे। डीएम रविंद्र कुमार ने तीन महिलाओं की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, छोटी नाव पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। नाव सवार मुंडन संस्कार में जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, घटना बलिया जिले के माल्देपुर गंगा घाट की है। यहां लोग नाव से मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी नाव पलट गई, जिससे यह हादसा हो गया। हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

मुंडन संस्कार के लिए बड़ी संख्या में लोग आए थे
बलिया के जिलाधिकारी (डीएम) रवींद्र कुमार ने बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट पर सोमवार को मुंडन संस्कार के लिए बड़ी संख्या में लोग आए थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक नाव पर 30 से 35 लोग सवार होकर नदी के दूसरी ओर जा रहे थे कि नाव के इंजन में कुछ गड़बड़ी आ गईं और इसके बाद तेज हवा से नाव पलट गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई और तीन महिलाएं घायल हो गईं। तीनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्‍होंने बताया कि हादसे के बाद नाविक फरार हो गया । कुमार के अनुसार, राहत व बचाव कार्य जारी है।

 

Visited 250 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर