अंडरगारमेंट की वजह से में हुआ खूनी खेल, 8 लोग घायल | Sanmarg

अंडरगारमेंट की वजह से में हुआ खूनी खेल, 8 लोग घायल

आजमगढ़ : यूपी के आजमगढ़ शहर से झगड़े का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो पक्षों में महज एक अंडरगारमेंट सुखाने के लिए खूनी संघर्ष हो गया। इसमें 8 लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिसमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित पक्ष ने 8 लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। दरअसल, ये मामला शहर के कटरा मोहल्ले का है। यहां रागिनी कपूर का परिवार रहता है, जिनका कहना है कि उनके पड़ोसी आए दिन विवाद करते हैं और मारपीट करके भाग जाते हैं। पुलिस भी उन्हीं लोगों की सुनती है और कोई कार्रवाई नहीं करती है। ताजा विवाद सूखने के लिए धूप में डाली गई अंडरवियर को लेकर हुआ। कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी खेल का रूप ले लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जो कि काफी देर तक मौके पर नहीं आई। इसका फायदा उठाकर आरोपी मारपीट करके फरार हो गए। हमारे पक्ष के कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पीड़ित पक्ष का यह भी कहना है कि आरोपी दबंग हैं और पुलिस से लेकर प्रशासन तक उनकी पहुंच है। इस वजह से उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।

केस दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया- एसपी सिटी

मामले को लेकर एसपी सिटी आजमगढ़ ने बताया कि कपड़े सुखाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें 8 लोगों को नामजद किया गया है। इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मौके से चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है, अन्य आरोपी जो फरार हैं, उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। एसपी सिटी ने ये भी बताया कि इसके पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद था, जिसमें आरोपियों पर कार्रवाई की गई थी।

Visited 223 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर