भारतीय टीम में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल बढ़ा, BCCI ने किया ऐलान | Sanmarg

भारतीय टीम में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल बढ़ा, BCCI ने किया ऐलान

नई दिल्ली: ICC विश्वकप 2023 में भारतीय टीम के हारने के बाद से हेड कोच के बदलने के कयास लगाए जा रहे थे। इसके बाद आज BCCI की ओर से पुख्ता जानकारी मिली है। बुधवार (29 नवंबर) को BCCI ने ऐलान किया कि टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल बढ़ाया गया है। इसके साथ ही टीम में उनकी भूमिका बनी रहेगी। बता दें विश्वकप फाइनल के बाद राहुल द्रविड़ का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। ऐसी अटकलें थी कि राहुल द्रविड़ की जगह वीवीएस लक्ष्मण को कोच बनाया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब राहुल द्रविड़ टीम के साथ साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएंगे।

राहुल द्रविड़ बोले- भरोसे के लिए शुक्रिया

हेड कोच की जिम्मेदारी दोबारा मिलने पर राहुल ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि वो BCCI के शुक्रगुजार हैं कि उनपर दोबारा भरोसा जताया गया है। राहुल द्रविड़ ने कहा कि बीसीसीआई ने हमेशा से उनके प्लान और विजन का समर्थन किया है। राहुल द्रविड़ ने कहा कि वर्ल्ड कप के बाद उनके सामने नई चुनौतियां हैं और वो उनका सामना करने के लिए तैयार हैं।

कैसे मिली जिम्मेदारी ?

BCCI अध्यक्ष रॉजर बिन्नी और सचिव जय शाह ने भी राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया के साथ बने रहने के लिए शुक्रिया कहा। जय शाह ने कहा कि द्रविड़ का कार्यकाल शानदार रहा है। विश्वकप में टीम इंडिया ने लगातार 10 मैच जीतकर अपना लोहा मनवाया और इसमें राहुल द्रविड़ का बड़ा हाथ रहा। जय शाह ने कहा कि इस प्रदर्शन की वजह से राहुल द्रविड़ दोबारा हेड कोच बनने के हकदार थे। बीसीसीआई अध्यक्ष ने भी कहा कि राहुल द्रविड़ को आगे बढ़ने के लिए हर संभव मदद की जाएगी।

 

Visited 41 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर