Neeraj Chopra Ranking: नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास… जैवलिन थ्रो वर्ल्ड रैंकिंग में बने | Sanmarg

Neeraj Chopra Ranking: नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास… जैवलिन थ्रो वर्ल्ड रैंकिंग में बने

नई दिल्ली : भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए भारत का नाम रोशन किया है। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा अब जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) की रैंकिंग में नंबर-1 एथलीट बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि सोमवार (22 मई) को हासिल की है। दरअसल, वर्ल्ड एथलेटिक्स ने ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें नीरज चोपड़ा पुरुषों की भाला फेंक रैंकिंग में नंबर-1 बन गए हैं। इस भारतीय स्टार ने पहली बार यह रैंकिंग हासिल कर इतिहास रच दिया है।

नीरज ने टॉप-5 में इन दिग्गजों को पछाड़ा है 

वर्ल्ड एथलेटिक्स की ताजा रैंकिंग के मुताबिक, नीरज चोपड़ा के इस वक्त 1455 पॉइंट्स हैं, जो मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन एंडरसन पीटर्स से 22 अंक ज्यादा हैं। नीरज ने ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स को पछाड़ दिया है। एंडरसन के इस समय 1433 पॉइंट्स हैं। टॉप-5 रैंकिंग में पाकिस्तान के अरशद नदीम भी हैं। वर्ल्ड रैंकिंग में नीरज और एंडरसन के बाद तीसरे नंबर पर चेक रिपब्लिक के जैकब वडलेज्च काबिज हैं, जिनके 1416 अंक हैं। चौथा नंबर जर्मनी के ही जूलियन वेबर हैं, जिनके इस समय 1385 पॉइंट्स हैं। नंबर-4 पर अरशद नदीम काबिज हैं, जिनके 1306 अंक हैं। नीरज और अरशद के बीच काफी अंतर है।

जैवलिन थ्रो की रैंकिंग के टॉप-5 एथलीट

नीरज चोपड़ा  (भारत)  – 1455 पॉइंट्स
एंजरसन पीटर्स (ग्रेनाडा) – 1433 पॉइंट्स
जैकब वडलेज्च (चेक रिपब्लिक) – 1416 पॉइंट्स
जूलियन वेबर (जर्मनी) – 1385 पॉइंट्स
अरशद नदीम (पाकिस्तान) – 1306 पॉइंट्स

अब नीदरलैंड के एक टूर्नामेंट में शामिल होंगे नीरज

बता दें कि नीरज चोपड़ा ने अपने 2023 सीजन की शुरुआत दोहा में आयोजित डायमंड लीग चैम्पियन बनने के साथ की थी। इस टूर्नामेंट में नीरज ने रिकॉर्ड 88.67 मीटर भाला फेंककर गोल्ड मेडल जीता था। अब नीरज को अपना अगला टूर्नामेंट नीदरलैंड के हेंगलो में खेलना है। यह टूर्नामेंट फैनी ब्लैंकर्स-कोएन गेम्स है, जो 4 जून से शुरू होगा। इसके बाद नीरज को 13 जून को फिनलैंड के तुर्कू में होने वाले पावो नूरमी गेम्स में अपने जौहर दिखाने हैं।

नीरज ने भारत को टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलाकर इतिहास रचा था। वो जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं। इस उपलब्धि के बाद से ही नीरज का शानदार सफर जारी है। इस साल उन्होंने डायमंड लीग जीतकर इतिहास रचा और अब वर्ल्ड नंबर-1 जैवलिन थ्रोअर बन गए हैं।

Visited 247 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर