CWC2023: ICC की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन में छाए भारतीय | Sanmarg

CWC2023: ICC की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन में छाए भारतीय

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्वकप 2023 की चैंपियन टीम बन चुकी है। भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टूर्नामेंट में लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन फाइनल में कप्तान रोहित का कोई भी दांव सही ने बैठा और टीम मुकाबला हार गई। अब ICC ने वर्ल्ड कप 2023 की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ का ऐलान कर दिया है। इस टीम में दमदार प्रदर्शन करने वाले छह भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है।

प्लेइंग इलेवन में ये भारतीय खिलाड़ी शामिल

ICC ने वनडे विश्वकप 2023 के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है। इस 11 खिलाड़ियों की टीम में 6 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें रोहित शर्मा, बल्लेबाज विराट कोहली, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल के नाम शामिल हैं। कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 765 रन बनाए, जिसमें तीन शतक शामिल हैं। दूसरी तरफ मोहम्मद शमी ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए। उन्होंने कुल 24 विकेट लिए।

रोहित बने ICC टीम के कप्तान

विश्वकप में रोहित शर्मा ने भारत के लिए टॉप ऑर्डर में अहम भूमिका निभाई। चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शून्य पर आउट होने के बाद रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए, जहां उन्होंने सिर्फ 84 गेंदों में 131 रनों की तूफानी पारी खेलकर अजेय रहे। आईसीसी ने रोहित को कप्तान भी बनाया है। रवींद्र जडेजा ने भी गेंद से प्रभावित किया। रोहित की तरह ही बुमराह को लगातार दूसरे विश्व कप में 20 विकेट लेने के बाद शामिल किया गया है। जो 2019 में उनके टैली से दो अधिक है। नई गेंद से खतरा पैदा करने वाले बुमराह ने भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श और स्टीवन स्मिथ के शुरुआती विकेट लिए।

 

वनडे वर्ल्ड कप 2023 की आईसीसी की प्लेइंग इलेवन: 

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), विराट कोहली, डेरिल मिचेल, केएल राहुल, ग्लेन मैक्सवेल, जसप्रीत बुमराह, दिलशान मदुशंका, एडम जम्पा, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी।

Visited 52 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर