ICC U-19 Cricket World Cup 2024: आज से अंडर 19 क्रिकेट का महामुकाबला शुरू, जानिए कब-कब खेले जाएंगे भारत के मुकाबले | Sanmarg

ICC U-19 Cricket World Cup 2024: आज से अंडर 19 क्रिकेट का महामुकाबला शुरू, जानिए कब-कब खेले जाएंगे भारत के मुकाबले

नई दिल्ली: ICC U19 वर्ल्ड कप 2024 का आज से साउथ अफ्रीका में शुरू हो चुका है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनको 4-4 के चार अलग ग्रुपों में बांटा गया है। इसमें भारतीय टीम को ग्रुप ए में शामिल किया गया है, जिसमें उसके साथ बांग्लादेश, आयरलैंड और अमेरिका की अंडर 19 टीम भी शामिल है। इस मेगा इवेंट में भारतीय टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी उदय सहारन संभाल रहे हैं। बता दें कि अब तक भारत ने 5 बार अंडर 19 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया है।

 

बांग्लादेश से होगा पहला मैच

भारतीय अंडर 19 टीम का वर्ल्ड कप में शेड्यूल देखा जाए तो उसे 20 जनवरी को बांग्लादेश अंडर 19 टीम के खिलाफ टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला खेलना है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला ब्लोमफोंटेन के मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद टीम को कुछ दिन का ब्रेक मिलेगा और दूसरा मैच उन्हें 25 जनवरी को आयरलैंड टीम के खिलाफ ब्लोमफोंटेन के मैदान पर ही खेलना है। वहीं ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच भारतीय टीम 28 जनवरी को अमेरिका अंडर 19 टीम के खिलाफ खेलने उतरेगी।

ग्रुप स्टेज में भारतीय अंडर 19 टीम का शेड्यूल

20 जनवरी – भारत अंडर 19 बनाम बांग्लादेश अंडर 19

25 जनवरी – भारत अंडर 19 बनाम आयरलैंड अंडर 19

28 जनवरी – भारत अंडर 19 बनाम अमेरिका अंडर 19

अंडर 19 वर्ल्ड कप में इतने बजे शुरू होंगे भारतीय टीम के मैच

साउथ अफ्रीका में शुरू हो चुके अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के मुकाबलों के शुरू होने की टाइमिंग को लेकर बात की जाए तो वह भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 पर शुरू होंगे।

अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत टीम का पूरा स्क्वॉड

अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), अरवेल्ली अवनीश राव (विकेटकीपर), सौम्य कुमार पांडे (उपकप्तान), मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन (विकेटकीपर), धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी, नमन तिवारी।

रिजर्व खिलाड़ी – प्रेम देवकर, अंश गोसाई, मोहम्मद अमान।

Visited 142 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर