FIH Pro League 2024: भारतीय हॉकी टीम ने नीदरलैंड को 4-2 से हराया | Sanmarg

FIH Pro League 2024: भारतीय हॉकी टीम ने नीदरलैंड को 4-2 से हराया

भुवनेश्वर: अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश के शानदार खेल के दम पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार(11 फरवरी) को यहां एफआईएच प्रो लीग में दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। श्रीजेश ने शूटआउट में तीन बचाव किये और इस तरह से भारत को दो बोनस अंक दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

पेनाल्टी शूटआउट ने भारत ने किया गोल

नीदरलैंड को इस मुकाबले से एक अंक मिला। दोनों टीम निर्धारित समय में 2-2 से बराबरी पर थी। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। शूटआउट में दुनिया की तीसरे नंबर की टीम भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय और शमशेर सिंह ने गोल किए। इससे पहले निर्धारित समय में हार्दिक सिंह (13वें मिनट) और हरमनप्रीत (58वें मिनट) ने भारत के लिए जबकि जिप जानसेन (30वें) और कोएन बिजेन (39वें) ने नीदरलैंड की तरफ से गोल किए। नीदरलैंड ने खेल के शुरू में भारतीय रक्षा पंक्ति को व्यस्त रखा। भारत ने खेल आगे बढ़ाने के साथ आत्मविश्वास हासिल किया।

भारत को 12वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन अपना 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हरमनप्रीत इन पर गोल करने में नाकाम रहे। हार्दिक सिंह ने हालांकि इसके तुरंत बाद मैदानी गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। मध्यांतर से 12 सेकंड पहले जानसेन ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर नीदरलैंड को बराबरी दिला दी थी। तीसरे क्वार्टर के नौवें मिनट में बिजेन ने रिबाउंड पर गोल करके नीदरलैंड को 2-1 से आगे कर दिया। नीदरलैंड ने इसके बाद भी दबाव बनाए रखा लेकिन भारत को इस बीच दो पेनाल्टी कार्नर मिले लेकिन इन दोनों का फायदा उठाने में वह नाकाम रहा। खेल समाप्ति के 2 मिनट पहले भारत को एक और पेनाल्टी कार्नर मिला जिसे हरमनप्रीत ने गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की।

Visited 120 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर