शरीर के लिए फायदेमंद है गुनगुना पानी, जानें इसके 5 लाभकारी गुण | Sanmarg

शरीर के लिए फायदेमंद है गुनगुना पानी, जानें इसके 5 लाभकारी गुण

नई दिल्ली: जल ही जीवन है वाली कहावत तो आप सब ने सुनी ही होगी। पानी जीवन के लिए कितना जरूरी है यह बात तो हम सभी जानते हैं। अगर हम कहें क‌ि पानी के बिना जीवन संभव ही नहीं है तो यह बात 100 प्रतिशत सच है। गर्म पानी पीते वक्त उसकी गर्मी से जो भाप निकलती है उससे बंद नाक को आराम मिलता है। गर्म पानी गले की खराश को खत्म करता है। आज हम बात करेंगे क‌ि गर्म या गुनगुने पानी पीने के क्या फायदे हैं।

भोजन पचाने में मदद : जब हम गर्म पानी पीते हैं, तो यह हमारे पेट और आंतों की मासपेशियों को शिथिल करता है, जिससे वे अधिक सक्रिय हो जाती हैं। परिणामस्वरूप, भोजन का ठीक से पाचन होता है और गैस या अन्य पाचन संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं।

वजन नियंत्रण: वजन कम करने के लिए दिन में तीन बार गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है। आप सुबह उठने के बाद, लंच से आधे घंटे पहले और रात को सोने से 1 घंटे पहले गर्म पानी का सेवन करें, तो ये तेजी से आपके वजन ‌को घटाने में मदद कर सकता है। गर्म पानी में अदरक या नींबू डालकर पीने से भी वजन कम होता है।

शारीरिक स्वास्थ्य: गर्म पानी मांसपेशियों को आराम देता है, रक्त ‌‌कोशिकाओं को फैलाता है और परिसंचरण को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। गर्म पानी रक्त संचरण मांसपेशियों में बेहतर रक्त प्रवाह को बढ़ावा देता है और मांसपेशियों के दर्द से राहत से लेकर हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। गर्म पानी पीने से स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है, क्योंकि यह विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में सहायता करता है।

शांति और सुकून: कई रिसर्च से यह पता चला है कि गर्म पानी पीने से अवसाद और चिड़चिड़ापन कम होता है। गले को आराम मिलता है। यह गला को रिलैक्स करता है और जुकाम आदि को दूर रखने में मदद करता है। गर्म पानी पीने से आपका मन शांत और सुकून रहता है, जो मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

मेटाबोलिज्म करता है ठीक: गर्म पानी पीने से पाचन और अन्य शारीरिक क्रियाएं ठीक रहती हैं। यह मेटाबोलिज्म को भी सुधारता है। इसलिए, हम पूरे दिन अधिक ऊर्जावान और फ्रेश महसूस करते हैं।

आप दिन में एक बार पानी को गर्म कर उसे स्टोर करने के लिए कॉपर फ्लास्क या जग का उपयोग करें क्योंकि कॉपर प्राकृतिक रूप से पानी से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। आप गर्म पानी को स्टोर करने और उसे गर्म रखने के लिए वैक्यूम-इंसुलेटेड थर्मस फ्लास्क का भी उपयोग कर सकते हैं।

(नोट: यह जानकारी केवल लोगों को जागरूक करने के लिए दी गई है। कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से संपर्क करें)

 

Visited 206 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर