दिन में खीरा हीरा, रात में जीरा क्यों कहा जाता है? जान लें खीरा खाने का … | Sanmarg

दिन में खीरा हीरा, रात में जीरा क्यों कहा जाता है? जान लें खीरा खाने का …

कोलकाता : एक पुरानी कहावत है दिन में खीरा हीरा और रात में जीरा। यानि साफ है कि अगर आप दिन में खीरा खाते हैं तो ये सेहत के लिए हीरा जितना कीमती और फायदेमंद होता है। लेकिन इसी खीरा को अगर आप रात में खाते हैं तो इसका फायदा सिर्फ एक जीरा के दाने के बराबर मिलता है। अगर आप भरपूर फायदा लेना चाहते हैं तो खीरा दिन में ही खाना चाहिए। इसीलिए हमेशा दोपहर के खाने में खीरा शामिल करने की सलाह दी जाती है। खीरा फुल ऑफ वॉटर वाला सलाद है, जिसे गर्मियों में खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। जानिए खीरा खाने का सही समय क्या है?

दिन में खीरा खाने के फायदे

दिन में खीरा खाने से शरीर को भरपूर फायदा मिलता है। खीरा खाने से मेटबॉलिज्म मजबूत होता है और पेट काफी देर तक भरा रहता है। खीरा में 95 प्रतिशत तक पानी होता है जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है और वजन भी कम होने लगता है। खीरा में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। खारी खाने में कैल्शियम भी पाया जाता है जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं।

रात में खीरा खाने के नुकसान

रात में खीरा खाने से पेट में भारीपन की समस्या हो सकती है। रात में खारी पचाना मुश्किल हो जाता है। इससे नींद भी खराब हो सकती है। रात में खीरा खाने से हाजमा भी खराब हो सकता है। जिन लोगों का पाचन कमजोर है उन्हें रात में खीरा नहीं खाना चाहिए। रात में खीरा खाने से डाइजेशन पर असर पड़ सकता है।

खीरा खाने का सही समय

सुबह का समय खीरा खाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। आप नाश्ते के बाद और खाने से पहले खीरा खाएं। इससे आपके शरीर को सभी पोषक तत्व मिल जाएंगे और आपका वजन भी कंट्रोल रहेगा। खाने से आधा घंटे पहले खीरा खा लेना चाहिए, क्योंकि इसे पचाने में काफी समय लगता है।

 

Visited 292 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर