Health News: सोने से पहले करें ये काम, तेजी से गलने लगेगी चर्बी… | Sanmarg

Health News: सोने से पहले करें ये काम, तेजी से गलने लगेगी चर्बी…

Fallback Image

नई दिल्ली: मोटापा दुनिया भर में शारीरिक समस्याओं के मामले में सबसे ज्यादा है। ज्यादातर लोग किसी न किसी तरह इसके चंगुल में फंसे रहते हैं। भारतीय लोगों में मोटापे की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। खराब लाइफस्टाइल और सही डाइट नहीं मिल पाने की वजह से मोटापा कम करने में लोगों को दिक्कत होती है। वजन कम करने करने के लिए कई बार लोग जिम ज्वाइन करते हैं। इसके बावजूद अनजाने में छोटी-छोटी गलतियों की वजह से वेट लूज करने में दिक्कत होती है। आज हम आपको बताएंगे कि रात में सोने से पहले किन बातों का ध्यान रखना आपका वजन जल्दी कम करने में मदद करेगा।

ऑफिस वाली डेली रूटीन और काम का ज्यादा प्रेसर आपको न सिर्फ खुद पर ध्यान देने से रोकता है बल्कि आपके शरीर का वजन भी अनजाने में बढ़ जाता है। क्योंकि आप 12-14 घंटे केवल काम धंधे पर ही फोकस करते हैं। रात में सोने से पहले कई चीजों का ध्यान देकर आप वजन को तेजी से कम कर सकते हैं।

खाने में बहुत देरी न करें

ऑफिस से आने के बाद थकना सामान्य है। ऐसे में परिवार के साथ बात-चीत करते समय कब निकल जाता है पता ही नहीं चलता। शरीर को समय पर भोजन देना जरूरी है ताकि खाना पचाने का सही समय बॉडी को मिले। देर से रात का खाना आपके पाचन पर असर डालेगा क्योंकि सोते समय आपका शरीर समान रूप से कार्य नहीं कर पाता है। इससे शरीर के मेटाबोलिज्म पर असर पड़ सकता है।

शराब को कहें बाय-बाय

रात में सोने से पहले ज्यादातर लोग हल्का अल्कोहल लेना पसंद करते हैं। बहुत लोगों का मानना है कि इससे अच्छी नींद आती है। शरीर के लिए यह अच्छी चीज नहीं है। सोने से शराब पीने से नींद पर असर पड़ेगा। अच्छे मेटाबोलिज्म और पाचन के लिए 8 घंटे की अच्छी नींद जरूरी है। इसकी वजह से वजन कम होने के बजाय अचानक बढ़ सकता है।

स्पेशल चाय दिलाएगा फायदा

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक रात में ग्रीन टी या पेपरमिंट टी मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और पाचन में सहायता कर सकती है। इससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा रात के खाने में पौष्टिक चीजों का सेवन करें।

देर रात भूख लगने पर ध्यान दें

कई बार लोगों को ज्यादा देर तक रात में जागने पर भूख लगने लगती है। ऐसे समय में ऐसे स्नैक्स का चयन करें जो हेल्दी, फाइबर, प्रोटीन से भरपूर और लो कैलोरी वाला हों। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।

Visited 169 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर