
दिनांक 3 से 9 सितम्बर 2023
डॉ. मंगल त्रिपाठी
ग्रह संचरण- सूर्य और बुध सिंह में, मंगल कन्या में, केतु तुला में, प्लूटो मकर में, शनि कुम्भ में, नेपच्यून मीन में, गुरु, राहु और हर्शल मेष में, शुक्र कर्क में एवं चंद्रमा 03/9 को घं.10/38 से मेष में, 05/09 को घं.15/01 से वृष में, 07/09 को घं. 23/13 से मिथुन में संचरण करेंगे।
व्रत त्योहार- 03/09 को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत,04/09 को रक्षा पंचमी, 05/09 को हल षष्ठी, ललही छठव्रत, शिक्षक दिवस 06/09 को श्री कृष्णजन्माष्टमी व्रत सबका श्रीकृष्ण जयंती, 07/09 को गोकुलाष्टमी, नन्दोत्सव, श्री जयन्ती, 08/09 को गंगा नवमी।
मेष- कभी अंधकार में भी प्रकाश की और प्रकाश में अंधकार की झलक दिखलायी पड़ती है, ऐसा ही अनुभव हो सकता है। इस स्थिति में घबड़ाहट के बदले प्रकाश को समझने की चेष्टा होनी चाहिए। बुद्धि का कौशल सारी समस्याओं का निदान करेगा। सामयिक आर्थिक चिंता हो सकती है। दिनांक 3 को खानपान, 4 को प्रगति, 5 को लाभ, 6 को सुख, 7 को व्यस्तता, 8 को सहयोग, 9 को अवसर। मेष लग्न के लिए सप्ताह सफलता की ओर संकेत देगा। शुभ दिन 3 से 5 सितम्बर एवं शुभांक 3, 6, 9।
वृष- तरह-तरह की चिंता से गुजरना पड़ सकता है जिसमें अनावश्यक खर्च के चलते आर्थिक तनाव भी सम्मिलित हो सकता है। घरेलू बातों में सावधानी की आवश्यकता पड़ेगा और सहयोगियों से अच्छा व्यवहार प्रत्येक समस्या का निदान हो सकता है। कामकाज में बुद्धि का प्रयोग करना उचित होगा। दिनांक 3 को चिंता, 4 को खर्च, 5 को सुधार, 6 को प्रगति, 7 को सुख, 8 को लाभ, 9 को मेल-मिलाप। वृष लग्न के लिए सप्ताह सोच-विचार करने का होगा। शुभ दिन 6 से 8 सितम्बर एवं शुभांक 4, 7, 9।
मिथुन- आर्थिक मामले में सुविधाएं बनती रहेंगी और संचय भी बढ़ सकता है, किन्तु यह सब आपके सही निर्णय पर निर्भर करेगा। कभी-कभी अधिक उत्साह बुद्धिभ्रम पैदा कर सकता है, इससे बचना होगा। यदि परस्पर संबंधों में तनाव पैदा हो रहा हो तो इस निराकरण का लेना उचित होगा। दिनांक 3 को खानपान, 4 को सुख, 5 को सामान्य, 6 को परेशानी, 7 को खर्च, 8 को सुधार, 9 को लाभ। मिथुन लग्न के लिए सप्ताह उत्साहवर्द्धक रहेगा। शुभ दिन 3, 4 और सितम्बर एवं शुभांक 1, 4, 6।
कर्क- कामधंधे में मनोनुकूल स्थिति बने रहने से अच्छी आय की आशा की जा सकती है। सामाजिक, पारिवारिक एवं शारीरिक सुख का अनुभव भी हो सकता है। सहयोगी अनुकूल रहेंगे जिससे लाभ उठाया जा सकता है फिर भी कोई एक ऐसी समस्या आ सकती है जिसका समझने में कठिनाई संभव होगी। दिनांक 3 को मनोरंजन, 4 को प्रगति, 5 को लाभ, 6 को सुख, 7 को सहयोग, 8 को चिंता, 9 को खर्च। कर्क लग्न के लिए सप्ताह ध्यानपूर्वक काम करने का होगा। शुभ दिन 4 से 6 सितम्बर एवं शुभांक 2, 5, 9।
सिंह- प्रत्येक क्षेत्र में उत्साह का वातावरण बना रहेगा जिसका लाभ उठाना भी सहज रहेगा, फिर भी खर्च पर आवश्यकता के अनुसार निर्णय करना उचित होगा जिससे मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती रहे। भविष्य के लिए योजना बनायी जा सकती है जिसमें अपनों को शामिल किये रहना सफलतादायक होगा। दिनांक 3 को खानपान, 4 को प्रगति, 5 को सुख, 6 को सुविधा, 7 को व्यस्तता, 8 को लाभ, 9 को सामान्य। सिंह लग्न के लिए सप्ताह प्रगतिकारक हो सकता है। शुभ दिन 3 से 5 सितम्बर एवं शुभांक 4, 6, 8।
कन्या- किसी भी समस्या को बारीकी से अध्ययन करना और शीघ्रता से कोई विचार बना लेना उचित नहीं होगा। खर्च बढ़ते रहने पर भी कोई न कोई लाभ उत्साह दे सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान बनाये रखना और किसी भी विवाद में न पड़ना सुखद हो सकता है। मन को शांत रखना उचित होगा। दिनांक 3 को परेशानी, 4 को रुकावट, 5 को सामान्य, 6 को सुख, 7 को लाभ, 8 को प्रगति, 9 को विश्राम। कन्या लग्न के लिए सप्ताह खर्च पर नियंत्रण रखने का होगा। शुभ दिन 6 से 8 सितम्बर एवं शुभांक 5, 7, 9।
तुला- किसी आर्थिक योजना को पूरा करने में सहयोगियों की सहायता मिलेगी, किन्तु जमीन-जायदाद को लेकर कोई चिंता बढ़ सकती है। स्वाभाविक आय में सामान्य गति बनी रह सकती है, किन्तु कभी-कभी निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। कर्मक्षेत्र में अच्छी प्रगति की संभावना रहेगी, हड़बड़ी से बचे रहें। दिनांक 3 को मनोरंजन, 4 को सुख, 5 को सामान्य, 6 को चिंता, 7 को तनाव, 8 को समाधान, 9 को लाभ। तुला लग्न के लिए सप्ताह कर्म-व्यस्तता का रहेगा। शुभ दिन 3, 4 और 9 सितम्बर एवं शुभांक 1, 5, 7।
वृश्चिक- अगर कोई कानूनी समस्या अचानक आ जाय तो घबड़ाने की जगह उसको सुलझाने की चेष्टा करनी चाहिए। कर्मक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ सकती है और इससे लाभ भी हो सकता है। सुख का साधन बढ़ेगा, किन्तु घरेलू अशांति भी संभव है। खर्च की आवश्यकता पर ध्यान रखना उचित होगा। दिनांक 3 को मनोरंजन, 4 को लाभ, 5 को प्रगति, 6 को सुख, 7 को सहयोग, 8 को परेशानी, 9 को चिंता। वृश्चिक लग्न के लिए सप्ताह लाभदायक हो सकता है। शुभ दिन 4 से 6 सितम्बर एवं शुभांक 3, 5, 9।
धनु- कर्मक्षेत्र में अच्छी प्रगति होती रहने पर भी कभी-कभी परिणाम से उदासी हो सकती है जो सामयिक होगी। किसी भी महिला अधिकारी से व्यवहार करने में सावधानी बनाये रखना उचित होगा। भविष्य के लिए अभी से कार्यक्रम बनाते रहना अनुकूल परिणाम दे सकता है। दिनांक 3 को मनोरंजन, 4 को प्रगति, 5 को लाभ, 6 को व्यस्तता, 7 को सुख, 8 को प्रतिष्ठा, 9 को सामान्य। धनु लग्न के लिए सप्ताह सफलतादायक हो सकता है। शुभ दिन 3 से 5 सितम्बर एवं शुभांक 2, 4, 6।
मकर- चलती हुई गाड़ी में कभी-कभी ब्रेक लगाना और फिर आगे बढ़ जाना कई समस्याओं से मुक्त कर सकता है। आर्थिक संचय में कमी न आ जाय, इसका ध्यान रखना होगा और घर-गृहस्थी तथा हित-मित्र से व्यवहार के प्रति भी सावधानी बरतनी होगी। कोई सामयिक बाधा आ सकती है। दिनांक 3 को परेशानी, 4 को चिंता, 5 को समाधान, 6 को लाभ, 7 को प्रगति, 8 को सुख, 9 को खानपान। मकर लग्न के लिए सप्ताह मिलाजुला परिणाम देगा। शुभ दिन 6 से 8 सितम्बर एवं शुभांक 4, 7, 9।
कुम्भ- कर्मक्षेत्र में अचानक कोई ऐसी समस्या आ सकती है जिससे तनाव बढ़ सकता है। उत्साह में कोई कमी नहीं आने से हर चीन पर नियंत्रण बना रह सकता है। किसी भी स्थिति में मानसिक शांति भंग न हो, इस पर ध्यान रखना उचित होगा। किसी भी विवाद से बचे रहना उचित होगा। दिनांक 3 को विश्राम, 4 को सुख, 5 को वयस्तता, 6 को चिंता, 7 को तनाव, 8 को लाभ, 9 को प्रगति। कुम्भ लग्न के लिए सप्ताह स्वास्थ्य का ध्यान रखने का होगा। शुभ दिन 4, 8 और 9 सितम्बर एवं शुभांक 1, 4, 6।
मीन- किसी वाद-विवाद का समाधान पक्ष में जा सकता है। सहज व्यवहार से किसी भी समस्या का समाधान संभव होगा। खर्च में कमी आने से आर्थिक संचय बढ़ाया जा सकता है, किन्तु निवासस्थान संबंधी किसी समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। अपने आपको स्पष्ट रखना उचित होगा। दिनांक 3 को विश्राम, 4 को लाभ, 5 को प्रगति, 6 को सुख, 7 को सहयोग, 8 को तनाव, 9 को हैरानी। मीन लग्न के लिए सप्ताह आर्थिक सुविधा का होगा। शुभ दिन 4 से 6 सितम्बर एवं शुभांक 2, 4, 8।