कहीं आप भी तो एक साथ कई तकिया लेकर नहीं सोते हैं? हो सकती हैं… | Sanmarg

कहीं आप भी तो एक साथ कई तकिया लेकर नहीं सोते हैं? हो सकती हैं…

कोलकाता : सोते समय सॉफ्ट तकिया लगाना सही हो सकता है लेकिन अगर आप एक से ज्यादा तकिया, हार्ड तकिया या फिर ऊंचा तकिया लगाकर सोते हैं तो इससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। डॉक्टर हमेशा आरामदायक बिस्तर पर सोने की सलाह देते हैं, ताकि शरीर को सोते समय किसी तरह का नुकसान न हो और आप अच्छी नींद ले सकें, लेकिन कुछ लोगों की आदत होती है कि वे कई तकिया या फिर ऊंचा तकिया लगाकार सोते हैं। ऐसे सोने में उन्हें मजा आता है। हालांकि, शायद उन्हें नहीं पता कि इसके गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं।
इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती है। दरअसल, ऊंचा तकिया लगाकर सोने का मतलब है कि आप बीमारियों को दावत दे रहे हैं। इससे गर्दन को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं ज्यादा तकिया लगाकर सोने से क्या-क्या नुकसान हो सकता है…
अगर आप ज्यादा ऊंचा या सख्त तकिया लेकर सोते हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इसकी वजह से कंधों और गर्दन की मांसपेशियों पर दबाव पड़ सकता है, जिससे गर्दन में दर्द और अकड़न की समस्याएं हो सकती है। इससे सिर के पिछले हिस्से, पीठ में भी दिक्कतें महसूस हो सकती हैं। इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए।
तकिया ऊंचा लगाकार सोने से रीढ़ की हड्डी की समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, जब हम ज्यादा तकिया लगाकर सोते हैं तो बॉडी का पॉस्चर बिगड़ जाता है। इससे रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंच सकता है, साथ ही कई दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं होने की आशंका भी रहती है। ऐसा होने पर आप परेशानी में पड़ सकते हैं।
ज्यादा तकिया या ऊंचा तकिया लगाकर सोने से खूबसूरती पर भी दाग लग सकते हैं। ऐसे सोने पर गंदगी, धूल, तेल और डैंड्रफ एक जगह जमा होने लगते हैं। इससे चेहरे और तकिये के बीच रगड़ आती है, जिससे स्किन पर पिंपल्स और झुर्रियां हो सकती हैं। इससे आपके चेहरे की खूबसूरती बिगड़ सकती है। इसलिए सोने की इस बुरी आदत को तुरंत सुधार लेना चाहिए। ज्यादा ऊंची तकिया लगाने से सिर दर्द की समस्या हो सकती है, जो लोग ऊंची या डबल तकिया लगाते हैं उन्हें अक्सर सर दर्द की परेशानी होती है।

 

Visited 139 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर