Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन आज भगवान गणेश को अर्पित … | Sanmarg

Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन आज भगवान गणेश को अर्पित …

Fallback Image

कोलकाता : बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। किसी भी शुभ कार्य से पहले गणेश जी की पूजा जरूर की जाती है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। बुधवार के दिन भगवान गणेश की खास पूजा अर्चना करने से व्यक्ति के सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही अगर आपकी कुंडली में बुध दोष है तो उसे भी इस दिन कई उपायों से दूर किया जा सकता है, तो आइए जानते हैं बुधवार के दिन कैसे करें भगवान गणेश की  पूजा और उपाय-

बुधवार के दिन करें ये उपाय

  • अगर आपकी कुंडली में बुध कमजोर है तो बुधवार के दिन आपको हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस दिन किसी जरुरतमंद को हरी मूंग की दाल और हरे रंग का कपड़ा दान करना काफी शुभ माना जाता है।
  • भगवान गणेश को दूर्वा काफी प्रिय है। ऐसे में बुधवार के दिन भगवान गणेश को 21 दूर्वा अर्पित करें। इससे आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
  • बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाना काफी शुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन भगवान गणेश के माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं। इससे आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।
  • बुधवार के दिन भगवान गणेश को शमी के पत्ते अर्पित करना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से तनाव और मानसिक संकट दूर होते हैं।
  • बुधवार के दिन भगवान गणेश के बीज मंत्र ॐ गं गणपतये नमः का जाप करें। इससे आपको ज्ञान की प्राप्ति होती है और शिक्षा में सफलता प्राप्त होती है।

इस तरह करें भगवान गणेश की पूजा

भगवान गणेश की पूजा करने के लिए बुधवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें और साफ कपड़े पहन लें। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इसके बाद पूर्व या उत्तर की तरफ मुख करके बैठकर पूजा शुरू करें। भगवान गणेश को फूल, धूप, दीप, कपूर, रोली, मौली लाल, चंदन, मोदक आदि का चढ़ाएं। इसके बाद गणेश जी को सूखे सिंदूर का तिलक लगाएं। भगवान गणेश को दूर्वा जरूर चढ़ाएं। इसके बाद गणेश जी की आरती करें और उनके मंत्रों का जाप करें।

Visited 230 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर