Janmashtami 2023: जन्माष्टमी की रात सिक्के का उपाय बनाएगा … | Sanmarg

Janmashtami 2023: जन्माष्टमी की रात सिक्के का उपाय बनाएगा …

कोलकाता : भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाने के लिए भक्तों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार 6 सितंबर 2023 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। कृष्ण जन्माष्टमी को गोकुलाष्टमी और श्री कृष्ण जयंती के नाम से भी जाना जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना होती है। इस दौरान भक्त बड़े हर्षोल्लास के साथ भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं। देर रात तक भजन कीर्तनों का आयोजन होता है। जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण से जुड़े कुछ उपाय शास्त्रों में बताए गए हैं। कहा जाता है कि जन्माष्टमी की रात महत्वपूर्ण और खास होती है। इस रात किए गए उपाय कारगर साबित होते हैं।

दीया
शास्त्रों के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी पर शाम को तुलसी पूजन करना शुभ माना जाता है। इस दिन तुलसी को लाल चुनरी ओढ़ा कर दीपक जलाएं और “ॐ वासुदेवाय नम:” मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं से छूटकारा मिलता है और परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है।

फल और अनाज
कहा जाता है श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर फल व अनाज दान करने से भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन गरीबों को फल और अनाज दान करना चाहिए। आप किसी ज्योतिष की सलाह पर भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके परिवार पर कोई संकट नहीं आएगा।

सिक्का
शास्त्रों के अनुसार, श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सिक्के का उपाय आपको आर्थिक संकट से मुक्ति दिला सकता है। मान्यता है कि रात को श्रीकृष्ण की पूजा करते समय कुछ सिक्के रख दें और उसके बाद पूजा शुरू करें। पूजा खत्म होने के बाद उन सिक्कों को अपने बटुए और तिजोरी में रखें। इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आपके घर कभी धन की कमी नहीं होगी।

Visited 267 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर