Maa Lakshmi : इन बुरी आदतों के कारण पानी की तरह बह जाता है पैसा, आज ही बना लें दूरी | Sanmarg

Maa Lakshmi : इन बुरी आदतों के कारण पानी की तरह बह जाता है पैसा, आज ही बना लें दूरी

Fallback Image

कोलकाता : वास्तु शास्त्र में हर चीज को लेकर कुछ नियमों का जिक्र किया गया है। अगर इन नियमों का पालन न किया जाए, तो व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वास्तु जानकारों के अनुसार कई बार व्यक्ति ऐसी गलतियां कर बैठता है, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है। घर में मौजूद कुछ वास्तु दोषों को दूर करने के लिए वास्तु टिप्स का जिक्र किया गया है, जिनसे वास्तु दोष के प्रभाव को आसानी से कम किया जा सकता है।

कई बार लोगों को लगता है कि वे परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन बावजूद इसके उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को बार-बार पैसों से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो इसका कारण व्यक्ति की कुछ गलत आदतें भी हो सकती हैं, जिन्हें समय रहते आज ही बदल लेना चाहिए।

आज ही बदलें ये आदतें

हिंदू धर्म शास्त्रों में सुबह ब्रह्म मुहूर्त को जागने के लिए सबसे उत्तम माना गया है। कहते हैं कि जो व्यक्ति सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठता है, उस पर देवी-देवताओं की कृपा हमेशा बनी रहती है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति सुबह से समय इसका पालन नहीं करता और सुबह देर तर सो कर उठता है, तो ये दुर्भाग्य का कारण बन सकता है। व्यक्ति की ये आदत मां लक्ष्मी को नाराज करती है। इसे समय रहते ही बदल लें।

सफाई का रखें ध्यान

शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी उन्हीं घरों में वास करती हैं, जहां साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाता है। गंदे और नकारात्मक ऊर्जा वाल जगह से मां लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती हैं। ऐसे घरों में देव लक्ष्मी कभी निवास नहीं करती, जहां साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता। ऐसे में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर में साफ-सफाई का खास ख्याल रखें।

न छोड़ें झूठे बर्तन

अक्सर लोग खाना खाने के बाद किचन में शाम के समय झूठे बर्तन छोड़ देते हैं। धार्मिक दृष्टि से इन आदतों को सही नहीं माना गया है। इस कारण व्यक्ति को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में किचन में व्यक्ति को झूठे बर्तन भूलकर भी नहीं रखने चाहिए।

 

Visited 58 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर