बॉक्स ऑफिस पर ‘जवान’ ने मचाया ‘तूफान’, अब तक पांच दिनों में हुई इतनी कमाई | Sanmarg

बॉक्स ऑफिस पर ‘जवान’ ने मचाया ‘तूफान’, अब तक पांच दिनों में हुई इतनी कमाई

नई दिल्ली: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को दर्शकों का प्यार लगातार मिल रहा है। बड़े पर्दे पर फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। भारत में अब तक जवान ने 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है।

वीकेंड पर फिल्म ने मचाया धमाल

‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना दिया है। बॉलीवुड के इतिहास में यह पहली ऐसी फिल्म बन चुकी है जिसने वीकेंड पर एक दिन में 80.01 करोड़ का कारोबार किया है। यह फिल्म भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी छा चुकी है।

अब तक इतनी हुई फिल्म की कमाई

पहले दिन ‘जवान’ ने 75 करोड़ रुपए कमाए थे और दूसरे दिन 53.23 करोड़ का कारोबार कर लिया था। रिलीज के तीसरे दिन आंकड़ा 77.83 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। इसके बाद चौथे दिन 80.01 करोड़ रुपए का कलेक्शन करके इतिहास रच दिया। बीते सोमवार को फिल्म ने 32.92 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 6ठें दिन यानी आज 28.50 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।

बता दें कि एटली कुमार के निर्देशन में ‘जवान’ फिल्म बनी है। इसमें एक्टर शाहरुख खान के साथ नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, विजय सेतुपति अहम रोल निभाते नजर आए हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण का स्पेशल अपीयरेंस है।

Visited 35 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर