भारत आईं कोलकाता के समीर खान की पाकिस्तानी दुल्हनिया | Sanmarg

भारत आईं कोलकाता के समीर खान की पाकिस्तानी दुल्हनिया

कोलकाता: करीब 5 सालों के लंबे लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशीप में रहे कोलकाता के समीर खान अपनी पाकिस्तानी प्रेमिका से शादी रचाने जा रहे हैं। मंगलवार(05 दिसंबर) को युवती अपनी प्रेमी से शादी रचाने के लिए भारत आ गई। पाकिस्तानी युवती का नाम जावेरिया खानम है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से लोग इनके बारे में जानना चाहते हैं।

45 दिनों की वीजा पर आईं भारत

जावरिया खानम कराची के रहने वाले अजमत इस्माइल खान की बेटी हैं। वह भारत के कलकत्ता में रहने वाले समीर खान से बीते 5 साल से रिश्ते में थीं, लेकिन उनको भारत आने का वीजा नहीं मिल पा रहा था। काफी मशक्कत के बाद उनको 45 दिनों के लिए भारत आने का वीजा मिला और वह मंगलवार (5 दिसंबर 2023) को अटारी सीमा के जरिए भारत आईं, जहां उनके भावी पति समीर खान और ससुर अहमद कमाल खान यूसुफजई उनके स्वागत के लिए मौजूद थे।

‘2018 से एक दूसरे को जानते हैं’
जावेरिया खानम ने भारत आने के बाद वहां पर मौजूद मीडिया कर्मियों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि वह 2018 से एक दूसरे को जानते हैं, दोनों परिवारों की रजामंदी से वह एक दूसरे से जनवरी 2024 के पहले हफ्ते में भारत में शादी कर लेंगे, इसलिए ही वो यहां पर आई हुईं हैं। इस सवाल पर कि भारत आकर कैसा लग रहा है पर उन्होंने जवाब दिया, ‘यहां आते ही बहुत प्यार मिल रहा है।’ उसके बाद समीर खान ने भी मीडिया से कहा, मैंने इनको पहली बार अपनी मां के मोबाईल फोन में देखा था और मैंने फैसला कर लिया था कि मैं इनसे ही शादी करूंगा।

Visited 57 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर